हैलो दोस्तों! स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पोस्ट में, आज के इस ब्लॉग पोस्ट में मै आप सबको Lucknow me ghumne ki jagah के बारे में बताऊंगा, तो आइए जानते लखनऊ में घूमने की 30 बेहरीन जगहों के बारे में।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी, भारतीय संस्कृति और इतिहास की धरोहर का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। लखनऊ, एक प्राचीन और समृद्ध शहर है जिसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है। यह शहर अपने आप में एक खूबसूरत और प्राचीन शहर है, जो अपनी विशिष्टता और आकर्षण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के खूबसूरत पर्यटन स्थल भी आपको विचलित कर देंगे। इस ब्लॉग पोस्ट में मै आपको लखनऊ में घूमने की 20 से 30 जगहो के बारे में और लखनऊ के फेमस रोमांचक पर्यटन स्थल, मौल, होटल और पार्क के बारे में बताएंगे।
Top 10 Visiting Places in Lucknow (लखनऊ के 10 फेमस पर्यटन स्थल)
1. बड़ा इमामबाड़ा (Bara Imambara)

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ की पहचान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। इसे 1784 में नवाब असफ़-उद-दौला ने अकाल राहत के तौर पर बनवाया था। यह भव्य इमारत बिना लोहे या बीम के बनी है, जो इसकी खासियत है। यहाँ की भूल-भुलैया लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जहाँ घूमना रोमांच से भरा अनुभव होता है। परिसर में एक खूबसूरत मस्जिद और रहस्यमयी तहखाना भी है। इसकी नायाब वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और नवाबी अंदाज़ हर पर्यटक को आकर्षित करता है। बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ की संस्कृति और शान को दर्शाने वाला एक अनमोल धरोहर है।
- 📍 स्थान: हुसैनाबाद रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश (निकटवर्ती स्थान: चौक, लखनऊ)
- 🕒 समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹50 (भारतीय नागरिक)
- ₹500 (विदेशी पर्यटक)
- ₹25 (बच्चे / छात्र – ID कार्ड के साथ)
2. छोटा इमामबाड़ा (Chhota Imambara)

छोटा इमामबाड़ा लखनऊ की एक बेहद खास और खूबसूरत जगह है। इसे नवाब मोहम्मद अली शाह ने 1838 में बनवाया था। इस इमारत की खूबसूरती किसी महल से कम नहीं लगती। अंदर लगे झूमर, बारीक कांच का काम और सोने-चांदी की सजावट इसे और भी शानदार बनाते हैं। मुहर्रम के मौके पर यहाँ खास सजावट होती है। इमामबाड़े के पास एक तालाब और रोशनी वाला दरवाज़ा है, जो शाम होते ही और भी जगमगाने लगता है। रात में जब लाइटें जलती हैं, तो पूरा नज़ारा दिल छू लेने वाला होता है। यह लखनऊ की पहचान का हिस्सा है।
- 📍 स्थान: हुसैनाबाद रोड, बड़ा इमामबाड़ा के पास, लखनऊ
- 🕒 समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (सोमवार खुला रहता है)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹25 (भारतीय नागरिक)
- ₹300 (विदेशी पर्यटक)
- ₹10 (बच्चे / छात्र – ID कार्ड पर)
3. भूलभुलैया (Bhul – Bhulaiya)

भूलभुलैया लखनऊ का एक अनोखा और रहस्यमयी जगह है, जो बड़ा इमामबाड़ा के अंदर बना हुआ है। इसमें कई सारी गलियाँ और रास्ते हैं जहाँ कोई भी रास्ता भटक सकता है। यही वजह है कि यह जगह लोगों के लिए एक मज़ेदार चुनौती है। यहाँ घूमते हुए दिमाग लगाना पड़ता है कि कौन सा रास्ता सही है और कौन सा गलत। इसकी बनावट इतनी खास है कि बिना गाइड के बाहर निकलना मुश्किल होता है। लेकिन यदि आप ग्रुप में कई सारे लोग है तो किसी ना किसी को कोई तो रास्ता याद होगा तो आप एक दूसरे की मदत से भी बाहर आ सकते है। भूलभुलैया लखनऊ की नवाबी विरासत है, जिसे देखने हर साल हज़ारों लोग आते हैं।
- 🎟️ टिकट प्राइस: भूल भुलैया की टिकट बड़ा इमामबाड़ा में ही इंक्लूड रहता है, भूलभुलैया में प्रवेश के बाद यदि गाइड लेते है तो गाइड फीस अलग से देनी होती है (लगभग ₹100–₹200 प्रति ग्रुप)।
4. रुमी दरवाज़ा (Rumi Darwaja)

रूमी दरवाज़ा लखनऊ का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत प्रवेश द्वार है, जिसे 1784 में नवाब असफ़-उद-दौला ने बनवाया था। इसे तुर्की के दरवाजों से प्रेरित होकर बनाया गया है, इसलिए इसे “रूमी” दरवाज़ा कहा जाता है। यह दरवाज़ा 60 फीट ऊँचा है और पूरी तरह से नवाबी शैली में बना है। इसकी नक्काशी और बनावट बहुत ही आकर्षक है। यह दरवाज़ा पुराने लखनऊ का प्रतीक माना जाता है और यहाँ कई लोग फोटो खिंचवाने और घूमने आते हैं।
- 🎟️ टिकट प्राइस: रूमी दरवाजा बड़ा इमामबाड़ा परिसर, हुसैनाबाद रोड, लखनऊ पर स्थित है यह 24 घंटे ओपन रहता है यहाँ कोई फीस नहीं लगती।
5. क्लॉक टावर (Clock Tower)

क्लॉक टावर लखनऊ का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक है, जो लखनऊ के हुसैनाबाद में स्थित है। इसे 1881 में नवाब नसीरुद्दीन हैदर की याद में ब्रिटिश सरकार ने बनवाया था। यह टावर लगभग 221 फीट ऊँचा है और भारत का सबसे ऊँचा क्लॉक टावर माना जाता है। इसकी घड़ी का डिज़ाइन लंदन की ‘बिग बेन’ घड़ी से प्रेरित है। क्लॉक टावर की बनावट गोथिक शैली में की गई है, जो इसे और भी खास बनाती है। यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है और लखनऊ की विरासत को दर्शाता है। रात में इसकी रौशनी बहुत सुंदर लगती है।
🎟️ टिकट प्राइस: क्लॉक टावर बड़ा इमामबाड़ा परिसर, हुसैनाबाद रोड, लखनऊ पर स्थित है यह 24 घंटे ओपन रहता है यहाँ भी कोई फीस नहीं लगती।
6. छत्तर मंजिल (Chhatar Manjil)

छत्तर मंज़िल लखनऊ की एक ऐतिहासिक इमारत है, जो गोमती नदी के किनारे स्थित है। यह इमारत अवध के नवाबों की रिहाइश हुआ करती थी। इसका नाम ‘छत्तर मंजिल’ इस लिए पड़ा क्योकि इसकी छतरी की तरह गुम्बद बने हुए है। इसे नवाब ग़ाज़ीउद्दीन हैदर और उनके उत्तराधिकारियों ने बनवाया था। पहले इसे नवाबों की राजमहल के रूप में उपयोग किया जाता था, लेकिन अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर है।
- 📍 स्थान: क़ैसरबाग, लखनऊ (निकट हज़रतगंज और रेज़ीडेंसी)
- 🕒 समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सोमवार बंद)
- 🎟️ टिकट प्राइस: अभी कोई प्रवेश शुल्क नहीं है (Free Entry)
7. द रेज़िडेंसी (The Residency)

लखनऊ के “द रेज़िडेंसी” को अंग्रेज़ों ने बनाया था। यहाँ कभी ब्रिटिश अफसर रहते थे। 1857 की आज़ादी की लड़ाई में यह जगह बहुत खास थी, क्योंकि यहीं पर अंग्रेज़ों और भारतीयों के बीच बड़ी लड़ाई हुई थी। आज यहाँ पुराने टूटे-फूटे मकान, दीवारें और एक छोटा म्यूज़ियम देखने को मिलता है। ये खंडहर उस समय की कहानी और दृस्य को दर्शाता हैं जब लोग अपने देश के लिए लड़ रहे थे। शांत माहौल और इतिहास से भरा यह स्थान पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह लखनऊ की यादगार धरोहरों में से एक है।
- 📍 स्थान: Mahatma Gandhi Marg, Deep Manak Nagar, Qaiserbagh, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- 🕒 समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सप्ताह में सभी दिन खुले रहते हैं)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹5–₹15 (भारतीय नागरिक)
- ₹100–₹200 (विदेशी पर्यटक)
- बच्चों के लिए अक्सर छूट या मुफ्त होता है; यह स्पष्ट नहीं है – साइट पर पूछना बेहतर होगा।
8. दिलकुशा कोठी (Dilkusha Kothi)

दिलकुशा कोठी लखनऊ की एक शांत और सुंदर ऐतिहासिक इमारत है। इसे 18वीं सदी में नवाब सआदत अली खान के दौर में एक अंग्रेज़ मेजर गोर ओउसेले ने बनवाया था। इसकी बनावट यूरोपीय शैली में की गई है, जो बाकी नवाबी इमारतों से अलग है। पहले यह एक शिकारगाह और गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने की जगह थी। 1857 की क्रांति के दौरान यह भी तबाह हो गया। आज इसके खंडहर ही बाकी हैं, लेकिन उस ज़माने की झलक आज भी इसमें दिखती है। यह जगह शांत माहौल और इतिहास प्रेमियों के लिए बहुत खास है।
- 📍 स्थान: Bibiapur Marg, Neil Lines, Cantonment (Dilkusha क्षेत्र), लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- 🕒 समय: हर दिन – सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (कोई बंदी नहीं)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- भारतीय नागरिक: ₹5 प्रति व्यक्ति
- विदेशी पर्यटक: ₹100 प्रति व्यक्ति
- बच्चों के लिए अक्सर मुफ़्त या ₹5 ही रहता है
9. अमीनाबाद मार्केट (Ameenabad Market)

अमीनाबाद लखनऊ की सबसे पुरानी और फेमस बाजारों में से एक है। यहाँ हर तरह का सामान मिलता है – जैसे कपड़े, जूते, चप्पल, किताबें, चूड़ियाँ और घरेलू सामान खासकर यहाँ का लहंगा बहुत फेमस है। यह मार्केट खासकर सस्ते और अच्छे कपड़ों के लिए जाना जाता है। त्यौहारों और शादियों के समय यहाँ खूब भीड़ होती है। यहाँ का खाना भी बहुत मशहूर है, जैसे टुंडे कबाब, खस्ता कचौड़ी और मीठाई। अमीनाबाद की गलियों में नवाबी अंदाज़ और पुरानी लखनऊ की झलक मिलती है। यह जगह खरीदारी और घूमने के शौकीनों के लिए एकदम परफेक्ट है। लखनऊ आएं तो अमीनाबाद जरूर जाएं।
🎟️ टिकट प्राइस: Free
10. हज़रतगंज मार्केट (Hazaratganj Market)

हज़रतगंज लखनऊ की सबसे खूबसूरत मार्केट में से एक है। इसे लखनऊ का “दिल” भी कहा जाता है। यहाँ बड़े-बड़े ब्रांड, शोरूम, कैफे, थियेटर और किताबों की दुकानों की भरमार है। यहाँ के होटलो में बड़े बड़े फेमस बॉलीवुड स्टार्स भी आते है। लोग यहाँ शॉपिंग के साथ-साथ टहलने और फोटोज़ खींचने भी आते हैं। शाम के समय हज़रतगंज की रौशनी इसे और भी खास बना देती है। यहां का खाना भी बहुत लाजवाब होता है। हज़रतगंज में लखनऊ की नवाबी शान और मॉडर्न लाइफस्टाइल दोनों का मिलाजुला रूप देखने को मिलता है। हज़रत गंज का मोती महल रेस्टोरेंट बहुत फेमस है, यहाँ बॉलीवुड स्टार्स भी आते है।
🎟️ टिकट प्राइस: Free
Lucknow Famous Park (लखनऊ के 10 फेमस पार्क)
1. जनेश्वर मिश्रा पार्क (Janeshwar Mishra Park)

जनेश्वर मिश्रा पार्क लखनऊ का सबसे बड़ा और खूबसूरत पार्क है। यह गोमती नगर में स्थित है और इसे एशिया का सबसे बड़ा पार्क भी कहा जाता है। यहाँ हरियाली, झील, साइकिल ट्रैक, जॉगिंग पाथ और बच्चों के खेलने की जगहें हैं। लोग सुबह-शाम टहलने, एक्सरसाइज करने और परिवार के साथ समय बिताने जाते हैं। पार्क में बोटिंग और ओपन जिम की सुविधा भी है। इसकी साफ-सफाई और शांत वातावरण इसे खास बनाते हैं। यह पार्क नेता जनेश्वर मिश्रा जी की याद में बनाया गया है। यहां आकर मन को शांति और ताजगी दोनों मिलती है। यह पार्क Lucknow me ghumne ki jagaho में से सबसे बेस्ट पार्क है।
- 📍 स्थान: Patrakarpuram Road, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
- 🕒 समय: सुबह 5:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक (सुबह 5 बजे से 8:30 AM तक फ्री एंट्री वाकिंग के लिए)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹10 प्रति व्यक्ति (भारतीय)
- ₹100 प्रति व्यक्ति (गोंडोला या पैडल बोट राइड)
- ₹50 प्रति व्यक्ति (मोटर बोटिंग)
- नि:शुल्क (Free) — बच्चे (12 वर्ष से कम), वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन
2. अम्बेडकर पार्क (Ambedkar Park)

अम्बेडकर पार्क लखनऊ का भव्य और शांत पर्यटन स्थल है, जो गोमती नगर में स्थित है। यह पार्क डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को समर्पित है। यहाँ बड़ी-बड़ी पत्थर की मूर्तियाँ और हाथिया और सुंदर संगमरमर की इमारतें बानी हुई हैं। जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। शाम के समय यहाँ की लाइटिंग इसे और भी आकर्षक बना देती है। यह जगह फोटो खिंचवाने के लिए सबसे बेस्ट है, इतिहास को महसूस करने के लिए एकदम बढ़िया है। पार्क में चारों ओर सफाई और शांति रहती है। अंबेडकर पार्क लखनऊ की पहचान बन चुका है और लोगों को खूब पसंद आता है।
📍 स्थान: Vipul Khand 2 & 3, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
🕒 समय: हर दिन सुबह 11:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक (सोमवार बंद)
🎟️ टिकट प्राइस: ₨15 प्रति व्यक्ति (भारतीय)
3. राम मनोहर लोहिया पार्क (Ram Manohar Lohia Park)

राम मनोहर लोहिया पार्क लखनऊ के गोमती नगर स्थित है। यह समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की याद में बनाया गया है। यहाँ हरी-भरी घास, पेड़-पौधे, लंबा वॉकिंग ट्रैक, ओपन जिम और झील की सुविधा है। लोग यहाँ मॉर्निंग वॉक, योगा, एक्सरसाइज और पिकनिक के लिए आते हैं। बच्चों के खेलने की जगह और बैठने के लिए साफ-सुथरे लॉन भी हैं। पार्क की साफ-सफाई और हरियाली मन को सुकून देती है। यह पार्क कपल्स के लिए ज्यादा फेमस है।
- 📍 स्थान: Vipin Khand, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
- 🕒 समय: रोजाना सुबह 6:00 से शाम 10:00 बजे तक (सभी दिन खुला)
- 🎟️ टिकट प्राइस: ₹5 प्रति व्यक्ति (भारतीय), 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ़्त
4. गोमती रिवर फ्रंट (Gomti River Front)

गोमती रिवर फ्रंट लखनऊ के गोमती नदी के किनारे बना एक सुंदर पार्क है। यहाँ हरे-भरे लॉन, वॉकिंग ट्रैक, फव्वारे और रंग-बिरंगी लाइट्स है, नदी में लगे लाइट्स इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। लोग यहाँ सुबह-शाम घूमने, बैठने और ताज़ी हवा का मज़ा लेने आते हैं। बच्चों के खेलने की जगह भी है, जिससे यह फैमिली के लिए बेस्ट जगह बन जाती है। रात के समय लाइटिंग में पूरा इलाका चमक उठता है। फोटो खिंचवाने वालों और प्रकृति से प्यार करने वालों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।
- 📍 स्थान: Riverbanks, Jiamau/VX2C+PGX, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh
- 🕒 समय: सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन खुला)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹10 प्रति व्यक्ति (भारतीय)
- मुफ़्त: सुबह के वॉकर्स के लिए और 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए
5. यूपी दर्शन पार्क (UP Darshan Park)

यूपी दर्शन पार्क लखनऊ के गोमती अम्बेडकर पार्क के सामने स्थित है, जहाँ उत्तर प्रदेश की अलग-अलग सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झलक देखने को मिलती है। यहाँ पूरे प्रदेश की मशहूर इमारतों और विरासतों के छोटे-छोटे मॉडल लगाए गए हैं – जैसे ताजमहल, सारनाथ, फतेहपुर सीकरी इत्यादि। बच्चों और बड़ों के लिए यह एक सीखने और घूमने की शानदार जगह है। यहाँ हरियाली, वॉकिंग पथ और बैठने की अच्छी व्यवस्था है। यह पार्क यूपी की संस्कृति को एक ही जगह देखने का मौका देता है। फोटो और परिवार के साथ समय बिताने के लिए ये जगह बहुत बढ़िया है।
- 📍 स्थान: 2A, Vipin Khand, Sector 38, Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
- 🕒 समय: सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक (हर दिन खुला)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹100 (12–60 वर्ष के लिए भारतीय वयस्क)
- ₹50 (3–12 वर्ष वाले बच्चे & 60+ वरिष्ठ नागरिक)
- ₹0 (3 वर्ष से कम उम्र)
6. गौतम बुद्धा पार्क (Gautam Buddha Park)

गौतम बुद्धा पार्क लखनऊ का एक शांत और बच्चो के लिए खूबसूरत पार्क है। इस पार्क में गौतम बुद्ध जी की बड़ी सी मूर्ति है, यहाँ हरियाली, झूले, फव्वारे और वॉकिंग ट्रैक हैं, जहाँ बच्चे और बड़े दोनों समय बिता सकते हैं। स्कूल के बच्चे पिकनिक के लिए अक्सर यहाँ आते हैं। पास में ही हुसैनाबाद और इमामबाड़ा जैसे पर्यटन स्थल भी हैं। यह पार्क शहर की भागदौड़ से दूर एक सुकून देने वाली जगह है। गौतम बुद्धा पार्क में बच्चो के साथ साथ बड़े भी एन्जॉय करते है।
- 📍 स्थान: Mahatma Gandhi Marg, Iradat Nagar, Hasanganj, Lucknow, Uttar Pradesh 226003
- 🕒 समय:
- अप्रैल–सितंबर: सुबह 7:00 बजे से शाम 9:00 बजे तक
- अक्टूबर–मार्च: सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- प्रवेश: ₹5 प्रति व्यक्ति (5 वर्ष से कम आयु के लिए मुफ्त)
- पैडल बोटिंग: ₹10 प्रति व्यक्ति या ₹25 प्रति घंटा (दो लोगों की नाव)
- इलेक्ट्रिक स्विंग: ₹10 प्रति व्यक्ति (लगभग 10 मिनट)
7. आनंदी वाटर पार्क (Anandi Water Park)

आनंदी वाटर पार्क फेमस Lucknow me ghumne ki jagah है। यह एक वाटर पार्क है यहाँ पानी में खेलने के लिए बहुत सी राइड्स और स्लाइड्स हैं। बच्चे और बड़े सभी लोग यहाँ खूब मज़े करते हैं। ठंडे पानी की बौछार और मस्ती भरी राइड्स से गर्मी में राहत मिलती है। यह जगह दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए मज़ेदार है। यहाँ आकर हर कोई खुश हो जाता है।
- 📍 स्थान: Canal Road, Faizabad Road (Indra Canal किनारे), Lucknow, Uttar Pradesh 226028
- 🕒 समय: रोजाना सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन खुला)
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- सोमवार–शुक्रवार:
- – एडल्ट: ₹700
- – बच्चे (70–120 cm): ₹600
- – 70 cm से नीचे: मुक्त
- शनिवार, रविवार और सार्वजनिक छुट्टियां:
- – एडल्ट: ₹800
- – बच्चे (70–120 cm): ₹600
- – 70 cm से नीचे: मुक्त
🏄 Anandi Water Park Activities:
- 30+ पानी की स्लाइड्स जैसे: Aqua Trail, Black Hole, Cyclone, Lazy River, Wave Pool, Kids Multilane इत्यादि
- बच्चों के लिए विशेष प्ले एरिया, स्विमिंग, स्विंग्स
- रीसॉर्ट और क्लब फेसेलिटी (रहने, आयोजन, कॉन्फ्रेंस, डिस्को)
8. लखनऊ चिड़ियाघर (Lucknow zoo)

लखनऊ चिड़ियाघर, जिसे नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान भी कहते हैं, शहर के बीचों-बीच में स्थित है। यह 1921 में बना था, पहले इसे बनारसी बाग कहा जाता था। यहाँ शेर, बाघ, हाथी, हिरण, बंदर, मगरमच्छ और कई पक्षियों सहित 400 से अधिक जानवर उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, एक्वेरियम, बटरफ्लाई पार्क और इंटरप्रिटेशन सेंटर जैसे आकर्षण हैं। यह जगह परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है। यह जगह जानवरों के बारे में जानने के लिए भी बेहतरीन है। गर्मी में हरियाली और ठंडी छाया इसे और भी सुखद बनाती है। लखनऊ आएं तो इस चिड़ियाघर की सैर जरूर करें।
- 📍 स्थान: Hazratganj Road, Civil Hospital के सामने, Lucknow, Uttar Pradesh
- 🕒 समय:
- सोमवार बंद रहता है
- फरवरी–अप्रैल: 8:30 AM–5:30 PM
- मई–जुलाई: 8:00 AM–6:00 PM
- अगस्त–अक्टूबर: 8:30 AM–5:30 PM
- नवंबर–जनवरी: 8:30 AM–5:00 PM
- 🎟️ टिकट प्राइस:
- ₹60 (12+ वर्ष, नियमित)
- ₹100 (12+ वर्ष, पैकेज: चिड़ियाघर + बैटरी‑अनुप्रयुक्त वीकल आदि)
- ₹30 (5–12 वर्ष, नियमित)
- ₹0 (5 वर्ष से कम आयु)
- ऑनलाइन टिकट खरीदने पर ~10% छूट मिलती है
9. रीजनल साइंस सिटी पार्क (Regional Science City Park)

रीजनल साइंस सिटी लखनऊ के अलीगंज में स्थित है और यह 9 एकड़ में फैली हुई है। इसकी स्थापना 1989 में हुई थी और 2007 में इसे अपग्रेड किया गया था। यहाँ विज्ञान की 9 गैलरी, 2 साइंस पार्क, 3D शो, साइमैक्स थिएटर और तारामंडल हैं। बच्चे यहाँ खेल-खेल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी की जानकारी प्राप्त करते हैं। यह जगह परिवार और बच्चों के लिए विज्ञान को समझने और आनंद लेने के लिए बेस्ट है।
- 📍 स्थान: Aliganj Extension, Sector‑E (Ekta Vihar), Regional Science City, Lucknow, Uttar Pradesh 226024
- 🕒 समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (हर दिन खुला, Holi एवं Diwali को बंद)
- 🎟️ टिकट प्राइस: ₹5 से लेकर ₹30 तक
10. आशियाना इको पार्क (Ashiana Eco Park)

आशियाना इको पार्क, जिसे मान्यवर कांशीराम ग्रीन इको गार्डन भी कहा जाता है। यह पार्क लखनऊ के आलमबाग में स्थित है। यह पार्क हरियाली, साफ-सुथरे वॉकिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने की जगह और बैठने के लिए बेस्ट है। यहाँ सुबह-शाम टहलने, योग करने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए लोग आते हैं। पार्क में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और फूल हैं, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यह जगह शहर की भागदौड़ से दूर एक सुकून भरा अनुभव प्रदान करती है।
📍 स्थान: K‑1100, Sector K, Ashiyana Colony, Lucknow, Uttar Pradesh 226012
🕒 समय: रोज सुबह 07:00 से रात 22:00 बजे तक (सप्ताह के सभी दिन खुला)
🎟️ टिकट प्राइस: ₹15 प्रति व्यक्ति
Famous Religious Places in Lucknow (लखनऊ के 5 धार्मिक स्थल)
1. चंद्रिका देवी मंदिर (Chandrika Devi Temple)

चंद्रिका देवी मंदिर लखनऊ के कठवारा गाँव में, गोमती नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन और पवित्र मंदिर है। यह मंदिर देवी माँ दुर्गा के चंद्रिका रूप को समर्पित है और लगभग 300 साल पुराना मंदिर है। मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण में भी है। अमावस्या और नवरात्रि के अवसर पर यहाँ धूम धाम से पूजा होती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है। यह स्थान लखनऊ से लगभग 28 किलोमीटर दूर है और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है खासकर नवरात्री में।
2. हनुमान सेतु मंदिर (Hanuman Setu Temple)

हनुमान सेतु मंदिर लखनऊ के गोमती नदी के किनारे स्थित एक प्रसिद्ध हनुमान जी का मंदिर है। यह मंदिर बाबा नीम करौरी द्वारा स्थापित किया गया था और गोमती नदी पर बने पुल के किनारे स्थित होने के कारण इसे “हनुमान सेतु” कहा जाता है। मंदिर का शांत वातावरण और प्राकृतिक व्यू भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है। यहाँ हर मंगलवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा और दर्शन करने आते हैं। यह जगह लखनऊ विश्वविद्यालय के पास स्थित है और श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।
3. मनकामेश्वर मंदिर (Mankameshwar Temple)

मनकामेश्वर मंदिर लखनऊ के डालीगंज में गोमती नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर है। माना जाता है कि त्रेतायुग में लक्ष्मण जी ने सीता माता को वन में छोड़ने के बाद लौटते समय यहां शिवलिंग की स्थापना की थी, जिससे उनका मन शांत हुआ। तभी से इस स्थान को ‘मनकामेश्वर’ कहा जाता है। यहां भगवान शिव की विशाल शिवलिंग की पूजा की जाती है। मंदिर का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य भक्तों को मानसिक शांति प्रदान करता है। सोमवार और महाशिवरात्रि पर यहां विशेष भीड़ होती है, ज्यादातर शिवरात्रि पर। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।
4. हनुमंत धाम (Hanumant Dham)

हनुमंत धाम लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित एक प्राचीन और भव्य मंदिर है। यह मंदिर लगभग 400 साल पुराना है और हाल ही में इसका सौंदर्यीकरण किया गया है। मंदिर में भगवान हनुमान की 1.25 लाख से अधिक मूर्तियाँ विभिन्न आकारों और मुद्राओं में स्थापित हैं, जो इसे विशेष बनाती हैं। परिसर में भगवान शिव, माता अंबा और गणेश जी की मूर्तियाँ भी हैं। यहाँ एक 108 फीट ऊँची हनुमान जी की प्रतिमा भी है। मंदिर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे और शाम 4 से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
5. जामा मस्जिद (Jama Masjid)

जामा मस्जिद लखनऊ के हुसैनाबाद क्षेत्र में स्थित एक भव्य और ऐतिहासिक मस्जिद है। इसका निर्माण 1839 ई. में नवाब मोहम्मद अली शाह ने किया था। उनकी मृत्यु के बाद 1845 ई. में उनकी पत्नी मलिका जहां साहिबा ने इसे पूरा करवाया। मस्जिद की वास्तुकला में हिंदू और मुस्लिम शैलियों का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है। मस्जिद की ऊँची मीनारें और सुन्दर नक्काशी इसे और भी सुन्दर और आकर्षण बनाती हैं।
Places to Visit in Lucknow at Night (रात में लखनऊ में घूमने की जगह)
- 1090 चौराहा – लखनऊ का प्रसिद्ध और ट्रेंडिंग यूथ स्पॉट, खासकर शाम के समय भीड़ रहती है।
- हज़रतगंज मार्केट – शॉपिंग, कैफे और ब्रांड्स का केंद्र, लखनऊ का दिल कहलाता है।
- अमीनाबाद मार्केट – पुराने लखनऊ की पारंपरिक खरीदारी का हब, सस्ते और विविध सामान के लिए फेमस।
- बैलिंटन चौराहा – सिटी का एक व्यस्त ट्रैफिक पॉइंट, आस-पास ऑफिस और बाजार स्थित हैं।
- गोमती रिवर फ्रंट – नदी किनारे बना खूबसूरत पार्क, टहलने और फैमिली टाइम के लिए बेस्ट।
- समतामूलक चौक – सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक, कई रैलियाँ और आयोजनों का केंद्र।
- चटोरी गली – चटोरी गली लखनऊ की एक फेमस गली है जो 1090 चौराहे के पास लगती है जहाँ तरह-तरह के स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स का मज़ा लिया जाता है।
Best Places to Visit in Lucknow for Couples (कपल्स के लिए लखनऊ में घूमने की 5 बेहतरीन जगह)
- गोमती रिवर फ्रंट – नदी किनारे वॉक और फाउंटेन शो का आनंद।
- जनेश्वर मिश्रा पार्क – बोटिंग, हरियाली और लंबी वॉक के लिए परफेक्ट।
- लोहिया पार्क – शांत माहौल और हरियाली के बीच सुकून भरे पल।
- जनपथ मार्केट (हज़रतगंज) – साथ में शॉपिंग और कैफे का मज़ा।
- चटोरी गली – साथ में टेस्टी स्ट्रीट फूड का आनंद।
Hotel in Lucknow (लखनऊ के बेस्ट होटल्स)
Lucknow me ghumne ki jagaho के बारे में तो जान लिया आपने लेकिन यदि आप लखनऊ घूमने जाते है तो आपको रुकने के लिए होटल की भी जरुरत पड़ेगी, तो आइये लखनऊ के फेमस और बेस्ट होटल्स के बारे में जानते है।



Mall in Lucknow (लखनऊ के बेस्ट मौल)



Best Time to Visit Lucknow (लखनऊ घूमने का सही समय)
लखनऊ घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस समय मौसम ठंडा और सुहावना होता है, जिससे बाहर घूमना, पार्क और ऐतिहासिक जगहों की सैर करना आरामदायक रहता है। लेकिन यह जरुरी नहीं की आप अक्टूबर से मार्च में ही लखनऊ घूमने जाये, आप अपने समय के अनुसार लखनऊ कभी भी घूमने जा सकते है और Lucknow me ghumne ki jagaho को एक्स्प्लोर कर सकते है। यदि आप लखनऊ को अच्छे से एक्स्प्लोर करना चाहते हैं और लखनऊ का टूर बुक करना चाहते हैं तो हमारी एजेंसी आपको लखनऊ की सैर अच्छे से करा देंगी अपने बेस्ट टूर गाइड के साथ, तो आज ही अपना टूर बुक करे।
यह भी देखे: चार धाम यात्रा
- QTY: 10 Pcs | COLOR: GREY
- VISIBLE – Thanks to transparent window design in shoe cover now you can effectively and easily identify shoes in the bag…
- PROTECTION -shoes bag keeps your shoes dust free and protect shoes from stains. Trap the smell of shoes inside and separ…
FAQ’s
Q-1. लखनऊ का प्रसिद्ध क्या है?
Ans- लखनऊ अपनी नवाबी तहज़ीब, चिकनकारी कढ़ाई, टुंडे कबाब और ऐतिहासिक इमारतों जैसे बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाज़ा के लिए प्रसिद्ध है।
Q-2. लखनऊ की फेमस चीज़ कौन सी है?
Ans- लखनऊ की फेमस चीज़ें हैं – चिकनकारी कपड़े, टुंडे कबाब, बड़ा इमामबाड़ा, और रूमी दरवाज़ा। ये शहर अपनी नवाबी तहज़ीब और शाही खाने के लिए भी जाना जाता है।
Q-3. लखनऊ घूमने में कितना खर्च आएगा?
Ans- लखनऊ घूमने में खर्च इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कितने दिनों तक घूमने जा रहे हैं, यदि आप 2 से 3 दिन का टूर प्लान करते है तो आप लखनऊ 4000 से 5000 रुपए में आसानी से घूम लेंगे।