Delhi Mai Ghumne Ki Jagah – दिल्ली की 10 सबसे खूबसूरत जगहें

अगर आप भारत की राजधानी दिल्ली घूमने की सोच रहे हैं तो Delhi mai ghumne ki jagah की कोई कमी नहीं है। यहां इतिहास, संस्कृति, आधुनिकता और स्वाद, सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे दिल्ली में घूमने की बेहतरीन जगहें, कहां रुके, क्या करें और किस समय दिल्ली घूमने जाना सही रहेगा सबकुछ। तो आइये जानते है Delhi mai ghumne ki jagah की पूरी लिस्ट – जहाँ आप परिवार, दोस्तों या कपल के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

Table of Contents

Delhi Me Ghumne Ki Top 10 Jagah

वैसे तो दिल्ली में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं पर आइये हम जानते है दिल्ली की टॉप 10 जगहे

#1. लाल किला (Red Fort) – दिल्ली की पहचान

Delhi me ghumne ki jagah
Red Fort (Lal Quila)

लाल किला दिल्ली की शान और भारत के इतिहास का अहम हिस्सा है। इसे मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था। यहाँ हर साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। यहाँ घूमने का टाइम: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तकहै और एंट्री फीस भारतीय नागरिकों के लिए ₹50 और विदेशी पर्यटकों के लिए ₹600 है।

#2. कुतुब मीनार (Qutub Minar) – इतिहास का अजूबा

delhi me ghumne ki jagah
Qutub Minar

कुतुब मीनार यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है जो दुनिया की सबसे ऊँची ईंटों से बनी मीनार है। यहाँ की खूबसूरती और नक्काशी देखने लायक है। इसकी टाइमिंग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है और टिकट प्राइस ₹40 (भारतीय) और ₹600 (विदेशी) नागरिको के लिए है।

#3. हुमायूँ का मकबरा – ताजमहल का प्रेरणास्रोत

delhi me ghumne ki jagah
Humayun Tomb

यह मकबरा मुगल स्थापत्य कला का बेहतरीन उदाहरण है। कहा जाता है कि ताजमहल की डिजाइन इसी से प्रेरित है। यहाँ की हरियाली और शांति का माहौल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

#4. इंडिया गेट – देशभक्ति का प्रतीक

Delhi me ghumne ki jagah
India Gate

दिल्ली का दिल कहा जाने वाला इंडिया गेट देश के शहीदों की याद में बना है। यहाँ पर्यटकों को फ्रेंड्स या फैमिली के साथ घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत पार्क बनाया गया है। शाम को यहाँ का नज़ारा बेहद खूबसूरत होता है जब रोशनी पूरे गेट को जगमगा देती है। यहाँ की फोटोग्राफी और स्ट्रीट फूड दोनों ही लोगों को खूब आकर्षित करते हैं।

#5. अक्षरधाम मंदिर – भव्यता और आध्यात्मिकता का संगम

delhi me ghumne ki jagah
Akshardham Mandir

अगर आप शांति और सुंदरता दोनों एक साथ महसूस करना चाहते हैं, तो अक्षरधाम मंदिर ज़रूर जाएँ। यहाँ का लाइट एंड साउंड शो देखने लायक होता है। Akshardham एक आधुनिक मंदिर है जिसमें पानी और प्रकाश शो होता है ।

#6. चांदनी चौक – स्ट्रीट फूड और शॉपिंग के लिए बेस्ट

delhi me ghumne ki jagah
Chandani Chowk Market

चांदनी चौक दिल्ली का सबसे मशहूर और भीड़भाड़ वाला बाज़ार है, जहाँ पुरानी दिल्ली की रौनक आज भी ज़िंदा है। यहाँ आप स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड जैसे परांठे, चाट, जलेबी का मज़ा ले सकते हैं और साथ ही शादी की शॉपिंग, ज्वेलरी और कपड़ों की खरीददारी भी कर सकते है।

#7. नेशनल म्यूजियम – इतिहास प्रेमियों के लिए खास

delhi me ghumne ki jagah
National Museum

अगर आपको इतिहास और संस्कृति में रुचि है तो नेशनल म्यूजियम में भारत की प्राचीन सभ्यताओं से जुड़ी हजारों चीजें देखने को मिलेंगी। बच्चो के लिए यह काफी अनुभवी होगा।

#8. कनॉट प्लेस (Connaught Place) – शॉपिंग और कैफे हब

delhi me ghumne ki jagah
CP

दिल्ली घूमने के बाद अगर शॉपिंग करनी हो, तो CP से बेहतर जगह कोई नहीं। यहाँ के कैफे, स्ट्रीट फूड और ब्रांडेड स्टोर्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। दिल्ली के CP को लोग खूब पसंद करते है।

#9. हौज खास विलेज – मॉडर्न और हेरिटेज का मिश्रण

delhi me ghumne ki jagah
Hauz Khas

हौज खास उन लोगों के लिए बेस्ट है जो मॉडर्न डेल्ही को करीब से देखना चाहते हैं। यहाँ झील, कैफे और डिजाइनर स्टोर सब कुछ है। यह जगह कपल्स के बेस्ट है यहाँ कपल्स रात में पब, कैफ़े का आनंद ले सकते है।

#10. जामा मस्जिद – भारत की सबसे बड़ी मस्जिद

Delhi me ghumne ki best jagah
Jama Masjid

मुगल काल में बनी यह मस्जिद अपने विशाल आकार और स्थापत्य कला के लिए मशहूर है। अगर आप पुरानी दिल्ली जा रहे हैं, तो यहाँ ज़रूर जाएँ।

Delhi Mai Ghumne ki Jagah Park (Delhi ke Best 10 Park)

दिल्ली सिर्फ राजनीति या ट्रैफिक के लिए नहीं जानी जाती, बल्कि यहाँ के खूबसूरत पार्क और गार्डन भी लोगों के दिल में बसते हैं। अगर आप शांति, हरियाली और नेचर को करीब से देखना चाहते हैं, तो दिल्ली में ऐसे कई शानदार पार्क हैं जहाँ आप फैमिली, दोस्तों या कपल के साथ घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं – Delhi ke best 10 park कौन से हैं।

#1. लोधी गार्डन (Lodhi Garden) – कपल्स और वॉक के लिए बेस्ट

delhi me ghumne ki jagah
Lodhi Garden

लोधी गार्डन दिल्ली का सबसे फेमस पार्क है जहाँ हर सुबह हज़ारों लोग मॉर्निंग वॉक और योग करने आते हैं। दिल्ली के बीचों बीच बसा यह हरा-भरा लोधी गार्डन एक रिलैक्स करने की जगह है। यहाँ मॉर्निंग वॉक, पिकनिक और फोटोशूट के लिए लोग आते हैं। यहाँ के हरे-भरे पेड़, पुरानी इमारतें और झील का सुंदर नज़ारा लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है।

📍स्थान: लोधी रोड, साउथ दिल्ली
⏰ टाइमिंग: सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक
💰 एंट्री: फ्री

#2. गार्डन ऑफ फाइव सेंसस (Garden of Five Senses) – रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर

Delhi me ghumne ki best jagah
Garden of 5 senses

यह जगह खासतौर पर कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती है। यहाँ फूलों की खुशबू, आर्ट गैलरी और कैफे सब कुछ है। यह पार्क इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा बनाया गया था और यहाँ कई इवेंट्स भी होते हैं।

📍स्थान: साकेत, साउथ दिल्ली
💰 एंट्री: ₹35 (एडल्ट), ₹15 (चिल्ड्रन)

#3. नेहरू पार्क (Nehru Park) – मॉर्निंग वॉक और म्यूज़िक लवर्स के लिए

Mumbai me ghumne ki jagah
Neharu Science Centre

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में बना नेहरू पार्क बहुत ही सुंदर और शांत जगह है। यहाँ हर रविवार को म्यूज़िक कंसर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।

📍स्थान: चाणक्यपुरी
⏰ टाइमिंग: 5 AM – 9 PM
💰 एंट्री: फ्री

#4. डीयर पार्क (Deer Park) – प्रकृति और जानवरों के बीच सुकून

delhi mai ghumne ki jagah
Deer Park

अगर आप फैमिली या बच्चों के साथ घूमना चाहते हैं, तो डीयर पार्क आपके लिए परफेक्ट है। यहाँ हरियाली के बीच हिरणों को घूमते देखना बहुत अच्छा लगता है।

📍स्थान: हौज खास
💰 एंट्री: फ्री
⏰ टाइमिंग: 5 AM – 8 PM

#5. टॉकटोरा गार्डन (Talkatora Garden) – पुराने जमाने की खूबसूरती के साथ

Delhi mai ghumne ki jagah
Talkatora Garden

यह पार्क Delhi mai ghumne ki jagaho में से सबसे बेस्ट पार्क है, यह पार्क मुगल काल के समय से जुड़ा हुआ है। टॉकटोरा गार्डन में सर्दियों में फूलों की प्रदर्शनी लगती है जो बहुत प्रसिद्ध है।

📍स्थान: राष्ट्रपति भवन के पास
💰 एंट्री: फ्री

#6. बुद्ध जयन्ती पार्क (Buddha Jayanti Park) – मेडिटेशन के लिए बेस्ट

Delhi mai ghumne ki jagah
Buddha Jayanti Park

बुद्धा पार्क दिल्ली का एक शांत और सुकून भरा पार्क है। यहाँ भगवान बुद्ध की विशाल मूर्ति है और झील के किनारे बैठना बहुत रिलैक्सिंग होता है।

📍स्थान: रिड्ज रोड, सेंट्रल दिल्ली
⏰ टाइमिंग: 5 AM – 8 PM

#7. रोज़ गार्डन (Rose Garden) – फूलों के प्रेमियों के लिए खास

Delhi Mai Ghumne Ki Jagah
Rose Garden

यह पार्क गुलाबों की 200 से ज़्यादा प्रजातियों से भरा हुआ है। सर्दियों में यहाँ की खुशबू और रंग देखकर मन खुश हो जाता है।

📍स्थान: हौज खास के पास
💰 एंट्री: फ्री

#8. जपानी पार्क (Japanese Park) – फैमिली पिकनिक के लिए आदर्श

Delhi mai ghumne ki jagah
Japanese Park delhi

जपानी पार्क उत्तरी दिल्ली का सबसे बड़ा पार्क है। यहाँ झील, बोटिंग और बच्चों के खेलने के लिए अलग ज़ोन है। फैमिली पिकनिक के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है।

📍स्थान: रोहिणी सेक्टर 10
💰 एंट्री: फ्री
⏰ टाइमिंग: 5 AM – 7 PM

#9. सेंट्रल पार्क (Central Park) – कनॉट प्लेस की खूबसूरती

Delhi Mai Ghumne Ki Jagah
Central Park

कनॉट प्लेस के बीच में बना सेंट्रल पार्क दिल्ली की मॉडर्न भीड़ के बीच एक हरा-भरा ओएसिस है। शाम के समय यहाँ का म्यूज़िकल फाउंटेन और फूड स्टॉल लोगों को आकर्षित करते हैं।

📍स्थान: कनॉट प्लेस
💰 एंट्री: फ्री

#10. स्वर्ण जयन्ती पार्क (Swarn Jayanti Park) – रोमांटिक और फैमिली दोनों के लिए

Delhi mai ghumne ki jagah
Swarn Jayanti Park

यह पार्क Delhi mai ghumne ki jagaho में से एक बेस्ट पार्क है, इस पार्क में झील, जॉगिंग ट्रैक और सुंदर बगीचे हैं। कपल्स और बच्चों के लिए यहाँ बहुत सारी एक्टिविटीज हैं।

📍स्थान: रोहिणी
💰 एंट्री: फ्री
⏰ टाइमिंग: 5 AM – 8 PM

Best Time to Visit Delhi (दिल्ली घूमने का सही समय)

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है, जब मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए उन महीनों में घूमना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

3 Days Sample Itinerary for Delhi Trip

Day 1: लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक में स्ट्रीट फूड
Day 2: इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, हुमायूं का मकबरा और लोधी गार्डन
Day 3: अक्षरधाम मंदिर, लोटस टेंपल और दिल्ली हाट में शॉपिंग

Best way to reach दिल्ली (By flight, train or personal Vehicle)

दिल्ली भारत के हर हिस्से से जुड़ा हुआ है। यदि आप Delhi mai ghumne ki jagah को एक्स्प्लोर करना चाहते है तो आप वहाँ फ्लाइट, ट्रेन, बस, कार या पर्सनल व्हीकल से जा सकते है।

  • By Flight: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश-विदेश की उड़ानों के लिए दिल्ली का प्रमुख एयरपोर्ट है।
  • By Train: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल प्रमुख स्टेशन हैं।
  • By Road: आप अपनी कार या बस से भी दिल्ली आसानी से पहुंच सकते हैं।

Estimated Travel Time & Cost for Delhi

उत्तर भारत के ज्यादातर शहरों से दिल्ली पहुंचने में 4 से 10 घंटे लगते हैं। बस का किराया ₹500–₹2000 और ट्रेन का ₹200–₹4000 तक है। यदि आप पूरे दिल्ली को अच्छे से घूमना चाहते हैं तो आपको ₹15000 से ₹20000 टोटल खर्च आएंगे। यह डिपेंड करता है आप कितने दिन का टूर प्लान बना रहे है।

Best Hotels to Stay in Delhi

अगर आप दिल्ली में रुकने की सोच रहे हैं तो नीचे दिए इलाके सबसे बेहतर हैं –

  • The Visaya, Panchsheel Park
  • The Amber, New Friends Colony
  • Bloomrooms @ New Delhi Railway Station

यदि आप दिल्ली में घूमने की और भी जगहो के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

Conclusion (निष्कर्ष)

Delhi mai ghumne ki jagah इतनी ज्यादा हैं कि आप जितनी बार आएंगे, हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा। यहां इतिहास और आधुनिकता दोनों का संगम है। अगर आप भारत की रियल संस्कृति और राजधानी की रौनक देखना चाहते हैं, तो दिल्ली घूमने का ज़रूर प्लान करें।

Top 15 Places to Visit in Delhi

FAQ’s

Q-1. दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी है?

Ans- इंडिया गेट, कुतुब मीनार, लाल किला, अक्षरधाम मंदिर और लोटस टेंपल सबसे मशहूर जगहें हैं।

Q-2. कपल्स के लिए दिल्ली में कौन-सी जगह सबसे बेहतर है?

Ans- लोधी गार्डन, हौज खास विलेज, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस और कन्नॉट प्लेस बहुत ही रोमांटिक और शांत जगहें हैं।

Q-3. फैमिली के साथ घूमने के लिए दिल्ली की बेस्ट जगहें।

Ans- दिल्ली जू, नेहरू प्लेनेटेरियम, अक्षरधाम मंदिर और वेस्ट टू वंडर पार्क सबसे अच्छी जगहें हैं।

Q-4. दिल्ली में कौन-सी जगहें हैं जहाँ एंट्री फ्री है?

Ans- इंडिया गेट, लोटस टेंपल, गुरुद्वारा बंगला साहिब और कन्नॉट प्लेस ऐसी जगहें हैं जहाँ एंट्री फ्री है।

Q-5. दिल्ली घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

Ans- अगर आप दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थल देखना चाहते हैं, तो 2 से 3 दिन का समय पर्याप्त है।

Q-6. दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?

Ans- दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है, जब मौसम ठंडा और सुहावना रहता है।

Best Amazon Travel Kit

Bestseller #1
  • 3-IN-1 TRAVEL TOILETRY KIT :- Keep your travel essentials organized with the OSLEN 3-in-1 Travel Toiletry Kit, including…
  • LEAKPROOF & HYGIENIC DESIGN :- Designed with a secure leakproof travel bottle and protective travel soap box, this trave…
  • COMPACT, LIGHTWEIGHT & TRAVEL FRIENDLY :- The compact and lightweight design easily fits into backpacks, handbags, suitc…
Bestseller #2
  • Suitable for carry on luggage, travel, cruise, business trip, gym, camping, picnic, beach, cosmetics, carry on luggage f…
  • The environmentally friendly, durable and leak proof cosmetic bag is made of environmentally friendly transparent PVC ma…
  • Avoid large bottles, this is your best choice for light travel, it is perfect for bringing all your personal toiletries.
Bestseller #3
  • CLEAR MAKEUP BAG :- Our cosmetic bags are made of PU and PVC materials, wear-resistant, environmentally friendly and non…
  • LARGE CAPACITY CARRY POUCH :- The size of the transparent travel bag is about 30x21x10 cm (LxWxH), it has enough space t…
  • COSMETIC BAG WITH HAND STRAP :- Reinforced hand strap design, sturdy and durable. It is easy to carry, reducing the carr…

Leave a Comment