Kashmir Me Ghumne Ki Jagah – जाने कश्मीर की 10 बेहतरीन जगह

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में गिनी जाती हैं। Kashmir Me Ghumne Ki Jagah न सिर्फ अपनी वादियों, झीलों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए फेमस है, बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, खान-पान और मेहमाननवाज़ी भी पर्यटकों का दिल जीत लेता है। अगर आप प्रकृति के करीब रहकर सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो कश्मीर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

इस ब्लॉग में हम आपको Kashmir Me Ghumne Ki Jagah के बारे में पूरी जानकारी देंगे – क्या देखें, कहा जाये, कब जाएं, कैसे पहुंचें, कहां रुकें और कितने दिन का प्लान बनाएं।

Table of Contents

कश्मीर में घूमने की 10 जगह (Top 10 Places in Kashmir)

1. श्रीनगर (Srinagar)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Srinagar

श्रीनगर कश्मीर की राजधानी और सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह शहर डल झील, हाउसबोट और शिकारा राइड के लिए मशहूर है। मुगल गार्डन जैसे शालीमार बाग और निशात बाग यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। श्रीनगर में आप लोकल कश्मीरी खाना, हस्तशिल्प और ड्राई फ्रूट्स की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

2.डल झील (Dal Lake)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Dal Lake

डल झील श्रीनगर की पहचान है और कश्मीर यात्रा इसके बिना अधूरी मानी जाती है। यहां शिकारा राइड और हाउसबोट स्टे का अलग ही अनुभव मिलता है। सुबह और शाम के समय झील का नज़ारा बेहद खूबसूरत लगता है। झील के आसपास तैरते हुए बाजार और पहाड़ों का प्रतिबिंब इसे और खास बनाता है। शर्दियो में यह झील जम के बर्फ में कन्वर्ट हो जाती है।

3.लाल चौक (Lal Chowk)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Lal Chowk

लाल चौक श्रीनगर का प्रमुख बाजार और ऐतिहासिक स्थल है। यहां आप कश्मीरी शॉल, हैंडीक्राफ्ट और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी कर सकते हैं। यह जगह कश्मीर की लोकल लाइफ को करीब से देखने का मौका देती है। शाम के समय यहां घूमना और लोकल फूड ट्राय करना खास अनुभव होता है।

4. गुलमर्ग (Gulmarg)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Gulmarg

गुलमर्ग बर्फीली वादियों और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। सर्दियों में यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मज़ा लिया जाता है। गुलमर्ग का गोंडोला राइड एशिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है, जहां से बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नज़ारा दिखता है। नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं।

5. पहलगाम (Pahalgam)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Pahalgam

पहलगाम शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। यह जगह अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप भी मानी जाती है। लिद्दर नदी, बेताब वैली और अरू वैली यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। हरे-भरे मैदान, बर्फीले पहाड़ और साफ हवा पहलगाम को फैमिली और कपल्स दोनों के लिए परफेक्ट टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं।

6. अरू वैली (Aru Valley)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Aru Valley

अरू वैली पहलगाम के पास स्थित एक शांत और खूबसूरत घाटी है। यह ट्रेकिंग और कैंपिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। चारों ओर फैले हरे मैदान और ऊंचे पहाड़ इस जगह को फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां का शांत माहौल शहर की भीड़ से दूर सुकून देता है।

7. सोनमर्ग (Sonmarg)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Sonmarg

सोनमर्ग को “मीडो ऑफ गोल्ड” कहा जाता है और यह अपनी ग्लेशियर वादियों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित थाजीवास ग्लेशियर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण है। सोनमर्ग ट्रेकिंग, घुड़सवारी और फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन जगह है। कश्मीर का सबसे ठंढा जगह सोनमर्ग ही है, गर्मियों में भी यहां ठंडा मौसम रहता है, जिससे यह एक शानदार हिल स्टेशन बन जाता है।

8. थाजीवास ग्लेशियर (Thajiwas Glacier)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Thajiwas Glacier

थाजीवास ग्लेशियर सोनमर्ग के पास स्थित है और बर्फ देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां घुड़सवारी करके या पैदल ट्रेक करके पहुंचा जा सकता है। गर्मियों में भी यहां बर्फ देखने को मिलती है। यह जगह बच्चों और फैमिली टूर के लिए खास आकर्षण रखती है।

9. यूसमर्ग (Yusmarg)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Yushmarg

यूसमर्ग उन लोगों के लिए है जो भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहते हैं। यह जगह हरे-भरे घास के मैदानों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। ट्रेकिंग, नेचर लवर और पिकनिक के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां से दिखने वाले बर्फीले पहाड़ और खुले मैदान मन को सुकून देते हैं।

10 .बेताब वैली (Betab Valley)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah
Betab Valley

बेताब वैली का नाम बॉलीवुड फिल्म “बेताब” से पड़ा है। यह घाटी हरी घास, पहाड़ों और बहती नदी के कारण बेहद आकर्षक लगती है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब पसंद आती है। फैमिली पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए यह एक शानदार जगह है।

Things to Do in Kashmir (Adventure Activities in Kashmir)

कश्मीर सिर्फ खूबसूरत वादियों के लिए नहीं, बल्कि एडवेंचर लवर्स के लिए भी जन्नत है। यहां हर मौसम में अलग-अलग रोमांचक एक्टिविटीज का मज़ा लिया जा सकता है।

ट्रेकिंग (Trekking)

कश्मीर ट्रेकिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहों में से एक है। Great Lakes Trek, Tarsar Marsar Trek और Kolahoi Glacier Trek काफी लोकप्रिय हैं। इन ट्रेक्स के दौरान झीलें, बर्फीले पहाड़ और हरे-भरे मैदान देखने को मिलते हैं। यह एडवेंचर फिटनेस और नेचर लवर्स दोनों के लिए परफेक्ट है।

स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग

सर्दियों में गुलमर्ग भारत की स्कीइंग कैपिटल बन जाता है। यहां प्रोफेशनल और बिगिनर दोनों के लिए स्कीइंग कोर्स उपलब्ध हैं। बर्फ से ढकी ढलानों पर स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग करना एक यादगार अनुभव होता है, खासकर दिसंबर से फरवरी के बीच।

गोंडोला केबल कार राइड

गुलमर्ग गोंडोला एशिया की सबसे ऊंची केबल कारों में से एक है। यह एडवेंचर के साथ-साथ शानदार व्यू भी देती है। ऊपर से बर्फीले पहाड़, देवदार के जंगल और घाटियां देखने का अनुभव रोमांच से भर देता है।

रिवर राफ्टिंग

लिद्दर नदी (पहलगाम) और सिंद नदी (सोनमर्ग) रिवर राफ्टिंग के लिए जानी जाती हैं। तेज बहती नदियों में राफ्टिंग करना एडवेंचर प्रेमियों के लिए शानदार एक्टिविटी है। गर्मियों में यह एक्टिविटी सबसे ज्यादा की जाती है।

पैराग्लाइडिंग

कश्मीर में पैराग्लाइडिंग का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पहलगाम और गुलमर्ग के आसपास पैराग्लाइडिंग का मज़ा लिया जा सकता है। ऊपर से घाटियों और पहाड़ों को देखना बेहद रोमांचक और खूबसूरत अनुभव होता है।

कैंपिंग

कश्मीर की वादियों में कैंपिंग करना किसी सपने से कम नहीं। अरू वैली, यूसमर्ग और सोनमर्ग कैंपिंग के लिए बेहतरीन जगहें हैं। बहती नदी के किनारे बैठ के एन्जॉय करना, रात में तारों भरा आसमान और जंगलो में टेंट में रत गुज़ारना, ठंडी हवाए एडवेंचर को और खास बना देती है।

Best Way to Reach Kashmir (कश्मीर कैसे पहुंचें)

Kashmir Me Ghumne Ki Jagah बहुत सारी है और आप कश्मीर पहुंचने के लिए हवाई, रेल और सड़क – तीनों विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी सुविधा, बजट और समय के अनुसार आप सही रास्ता चुन सकते हैं।

1. फ्लाइट से कश्मीर कैसे पहुंचे (By Flight)

कश्मीर पहुंचने का सबसे आसान और तेज़ तरीका फ्लाइट है। श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SXR) कश्मीर का मुख्य एयरपोर्ट है। लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों से यहां नियमित फ्लाइट मिल जाती है।

2. ट्रेन से कश्मीर कैसे पहुंचे (By Train)

कश्मीर के लिए अभी सीधे ट्रेन नहीं जाती है। सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन जम्मू तवी (Jammu Tawi) है, जो श्रीनगर से लगभग 300 किमी दूर है। जम्मू तवी से श्रीनगर तक आप टैक्सी, बस या शेयर कैब से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह रास्ता पहाड़ों और वादियों के कारण काफी खूबसूरत होता है।

3. सड़क मार्ग से कश्मीर कैसे पहुंचे (By Road)

अगर आप रोड ट्रिप पसंद करते हैं तो बाई रोड सफर करना सबसे बेहतरीन अनुभव देता है। आप अपने अनुसार सफर का मज़ा ले सकते है। सफर के बीच बीच में ढाबो पे रुक के अलग अलग सहरो का फ़ूड टेस्ट कर सकते है और रास्ते में पहाड़, सुरंगें और घाटियां भी देखने को मिलती हैं तो आप वो सब भी एन्जॉय करते हुए सफर का मज़ा लेते हुए कश्मीर जा सकते है।

4. लोकल ट्रांसपोर्ट (Within Kashmir)

कश्मीर के अंदर घूमने के लिए टैक्सी, लोकल कैब और टूरिस्ट बस आसानी से मिल जाती हैं।

कश्मीर में कहां रुकें (Recommended Area to Stay)

कश्मीर में रुकने के लिए बेस्ट एरिया:

  • श्रीनगर (Srinagar) – Dal Lake / Nigeen Lake (हाउसबोट अनुभव के लिए)
  • गुलमर्ग (Gulmarg) – स्कीइंग और बर्फ़ के लिए
  • पहलगाम (Pahalgam) – शांत घाटी और प्रकृति देखने के लिए
  • सोनमर्ग (Sonamarg) – ग्लेशियर और पहाड़ देखने के लिए

Best Hotels in Kashmir

यदि आप Kashmir Me Ghumne Ki Jagah को एक्स्प्लोर करने जाते है तो आप अपने बजट के अनुसार यहाँ रुक सकते है।

Budget Hotels

  • श्रीनगर: Hotel New Green View, Super Collection O Dal Lake, Zostel Srinagar, ABBA’S Homestay
  • गुलमर्ग: River Edge Homestay, Himalayan Nest
  • पहलगाम: Budget homestays / small hotels ₹1000‑3000/रात

Mid-Range Hotels

  • श्रीनगर: Hotel Green Rooms, Hotel Pacific, Crown Plaza Residency, Lake Avenue by Stay Pattern, Lemon Tree Hotel
  • गुलमर्ग: Heevan Retreat, Grand Mumtaz, Royal Park ₹8,000‑15,000/रात
  • पहलगाम: The Hermitage, Pahalgam Pines, Pahalgam Hotel

Luxury / Premium Hotels

  • श्रीनगर: Taj Dal View, high-end houseboats ₹16,000‑30,000+/रात
  • गुलमर्ग: The Khyber Himalayan Resort & Spa
  • पहलगाम: Welcomhotel By ITC, Radisson Golf Resort Pahalgam

कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Kashmir)

  • मार्च से जून: मौसम सुहावना, फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट
  • जुलाई से सितंबर: हरियाली और ट्रेकिंग के लिए बेस्ट
  • दिसंबर से फरवरी: बर्फबारी और हनीमून के लिए परफेक्ट।

Best time to visit kashmir for snowfall

यदि आप स्नोफॉल देखना चाहते है तो कश्मीर घूमने का सबसे सही समय दिसंबर से फरवरी का होता है। इस टाइम आपको हैवी स्नोफॉल देखने को मिलते है।

5 days sample Itinerary for kashmir trip

Day 1: Arrival in Srinagar

  • पहुँचते ही Dal Lake / Nigeen Lake पर हाउसबोट में चेक‑इन।
  • शाम को Shikara ride लें।
  • Local Market (Lal Chowk / Boulevard Road) में घूमें और कश्मीरी शॉल, हेंडिक्राफ्ट खरीदें।
  • रात: हाउसबोट या होटल में स्टे।

Day 2: Srinagar Sightseeing

  • सुबह: Shankaracharya Temple – city और lake का panoramic view.
  • Mughal Gardens (Shalimar Bagh, Nishat Bagh, Chashme Shahi) देखें।
  • Hazratbal Shrine – लेक के पास ऐतिहासिक मस्जिद।
  • शाम: डल लेक के पास relaxing walk.
  • रात: श्रीनगर में ही stay.

Day 3: Gulmarg Day Trip

  • सुबह जल्दी निकलें Gulmarg (2–3 घंटे ड्राइव)
  • Gondola ride लें – Mount Apharwat के लिए cable car.
  • स्कीइंग / snow activities करें।
  • शाम को return to Srinagar.
  • रात: श्रीनगर stay.

Day 4: Pahalgam

  • सुबह निकलें Pahalgam (3–4 घंटे ड्राइव)
  • रास्ते में Aru Valley, Betaab Valley देखें।
  • शाम को Lidder River के किनारे walk.
  • रात: Pahalgam में stay.

Day 5: Sonamarg & Departure

  • सुबह जल्दी निकलें Sonamarg (2–3 घंटे ड्राइव)
  • Thajiwas Glacier या horse ride करें।
  • शाम तक Srinagar वापस आएं and Departure.

यह भी देखे: लद्दाख में घूमने की 10 जगह

Conclusion

कुल मिलाकर, Kashmir Me Ghumne Ki Jagah हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास ऑफर करती है। चाहे आप फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हों, हनीमून या एडवेंचर – कश्मीर हर मौसम में खूबसूरत लगता है। सही प्लानिंग, सही समय और इस गाइड की मदद से आपकी कश्मीर यात्रा यादगार बन सकती है। अगर आपको यह ब्लॉग पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें।

FAQ’s

Q-1. कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?

Ans- मार्च से अक्टूबर तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। बर्फ देखने के लिए दिसंबर से फरवरी जाएँ।

Q-2. क्या कश्मीर घूमना सुरक्षित है?

Ans- हाँ, श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे टूरिस्ट एरिया पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।

Q-3. कश्मीर घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

Ans- कश्मीर यात्रा के लिए 5 से 7 दिन पर्याप्त होते हैं।

Q-4. कश्मीर में Snowfall कब होता है?

Ans- कश्मीर में दिसंबर से फरवरी के बीच हैवी स्नोफॉल होता है।

Q-5. कश्मीर की प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-से हैं?

Ans- श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

Q-6. क्या कश्मीर में हाउसबोट में रुकना सुरक्षित है?

Ans- हाँ, डल झील और निगीन झील के हाउसबोट सुरक्षित और लोकप्रिय हैं।

Q-7. कश्मीर में कौन-कौन सी एडवेंचर एक्टिविटी होती हैं?

Ans- स्कीइंग, ट्रेकिंग, गोंडोला राइड, स्नो एक्टिविटी और रिवर राफ्टिंग।

Q-8. कश्मीर घूमने के लिए टोटल कितने पैसे लगेंगे ?

Ans- बजट ट्रिप के लिए लगभग ₹12,000 से ₹15,000 प्रति व्यक्ति (5 दिन) का खर्च आता है।

Travelling Kit for tourist

Bestseller #2
  • Durable and water resistant with coated-polyester fabric and welded 1000D-polyethylene tub-style floor with inverted sea…
  • Removable rainfly; back window and cool-air port for fresh airflow; interior mesh storage pocket
  • Dome-style, free-standing tent accommodates up to 4 people; works well for 3-season camping
Bestseller #3
  • Instant 60 Second Setup.
  • Spacious interior, room to move, freedom entry or exit.
  • Lightweight enough for family hiking and traveling.

Leave a Comment