Vaishno Devi Trip Plan – वैष्णो देवी जाने का सही समय

अगर आप माता रानी के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो एक सही vaishno devi trip plan बनाना बहुत जरूरी है। हर साल लाखों श्रद्धालु जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। एक अच्छा vaishno devi trip plan आपकी यात्रा को आसान, सुरक्षित और यादगार बना सकता है।

माता वैष्णो देवी भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर त्रिकुटा पर्वत पर लगभग 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए भक्तों को लगभग 13 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। अगर आप सही जानकारी और योजना के साथ यात्रा करते हैं तो यह यात्रा बहुत ही सुंदर अनुभव बन सकता है।

इस ब्लॉग में हम आपको पूरा vaishno devi trip plan बताएंगे जिसमें घूमने की जगहें, यात्रा टिप्स, 3 दिन का itinerary, कैसे पहुंचे और रहने की जगह जैसी सभी जरूरी जानकारी शामिल है।

Things to do in Vaishno Devi (वैष्णो देवी में क्या क्या घूमे)

Vaishno devi trip plan
Vaishno devi

1. माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन

माता वैष्णो देवी मंदिर इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। यहां गुफा में माता के तीन पिंडी रूपों के दर्शन होते हैं जिन्हें महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती माना जाता है। लाखों श्रद्धालु यहां आकर माता रानी का आशीर्वाद लेते हैं।

2. अर्धकुमारी गुफा

अर्धकुमारी गुफा को “गर्भ जून” भी कहा जाता है। मान्यता है कि माता वैष्णो देवी ने यहां लगभग 9 महीने तक तपस्या की थी। यहां दर्शन करना बहुत शुभ माना जाता है।

3. भैरव बाबा मंदिर

वैष्णो देवी यात्रा भैरव बाबा मंदिर के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है। यह मंदिर मुख्य वैष्णो देवी के भवन से लगभग 2 किलोमीटर ऊपर स्थित है। यहां जाने के लिए आप रोपवे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन सिर्फ दिन में रात 11:00 बजे के बाद रोपवे बंद हो जाता है।

Top attractions & landmarks

  1. बाणगंगा – यहां से यात्रा की शुरुआत होती है, बाढ़ गंगा में छोटा सा झरना भी है जहां लोग नहाते और एंजॉय करते हैं और फिर यात्रा की शुरुआत करते हैं।
  2. चरणपादुका मंदिर – जहां माता के चरणों के निशान माने जाते हैं
  3. सांझीछत – यहां से सुंदर पहाड़ों का दृश्य दिखाई देता है

ये सभी जगहें आपके vaishno devi trip plan को और भी खास बना देती हैं।

वैष्णो देवी के मुख्य एडवेंचर एक्टिविटीज

पैदल यात्रा

कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर तक लगभग 13 किलोमीटर का ट्रैक है। अधिकतर श्रद्धालु यह पैदल यात्रा ही करते हैं। वैष्णो देवी का पैदल यात्रा एक अनोखा अनुभव होता है।

हेलीकॉप्टर राइड

अगर आप जल्दी पहुंचना चाहते हैं तो कटरा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध है। आप हेलीकॉप्टर का भी अनुभव ले सकते हैं लेकिन यह सिर्फ पैसों वाले के लिए है क्योंकि हेलीकॉप्टर का किराया थोड़ा महंगा होता है, यदि आप बजट ट्रिप प्लान कर रहे है तो हेलीकाप्टर की सवारी ना कीजिए।

घोड़ा और पालकी

जिन लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है उनके लिए घोड़ा और पालकी की सुविधा भी उपलब्ध है। आप चाहे तो घोड़ा और पालकी की मदद से भी भवन तक जा सकते हैं।

Best time to visit Vaishno Devi (वैष्णो देवी जाने का सही समय)

वैष्णो देवी जाने का सबसे अच्छा समय “मार्च से जून” का होता है, इस समय मौसम सुहावना रहता है और यात्रा आराम से की जा सकती है।

“सितंबर से नवंबर” के समय भी मौसम अच्छा रहता है और भीड़ कम होती है। सर्दियों मेंदिसंबर से फरवरी” में बहुत ठंड होती है लेकिन इस समय भी कई लोग दर्शन करने जाते हैं, क्योंकि सर्दियों में स्नोफॉल देखने को भी मिलता है यदि आप स्नोफॉल देखना चाहते हैं तो सर्दियों का समय बेस्ट है।

Safety Tips For Vaishno Devi Trip

  • आरामदायक जूते पहनकर यात्रा करें
  • पानी की बोतल साथ रखें
  • ज्यादा सामान लेकर न जाएं
  • रात में यात्रा करना ज्यादा आरामदायक होता है
  • मौसम के अनुसार कपड़े जरूर रखें

इन बातों का ध्यान रखने से आपका vaishno devi trip plan सुरक्षित और आसान बन जाएगा।

Vaishno devi tour video

Sample itinerary (3 Day Vaishno Devi Trip Plan)

Day 1 – कटरा पहुंचना

पहले दिन आप कटरा पहुंचें और होटल में रुकें। इसके बाद यात्रा पर्ची बनवाएं और शाम या रात में यात्रा शुरू करें। कटरा में आपको होटल, रेस्टोरेंट और यात्रा से जुड़ी सभी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।

Day 2 – माता के दर्शन

दूसरे दिन आप 13 km पैदल यात्रा करते हुए माता वैष्णो देवी भवन पहुंचें। रास्ते में आपको कई महत्वपूर्ण स्थान मिलेंगे जैसे:

  • बाणगंगा
  • चरणपादुका
  • अर्धकुमारी
  • सांझीछत

इन सब जगह को अच्छे से एक्सप्लोरर करते हुए रुकते हुए एंजॉय करते हुए ट्रैकिंग करे ताकि रास्ता आसान लगे और भवन तक आप आसानी से पहुंच सके। मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करें और फिर भैरव बाबा मंदिर भी जाएं।

Day 3 – कटरा घूमना और वापसी

तीसरे दिन आप कटरा के आसपास की जगहों पर घूम सकते हैं जैसे:

  • शिव खोड़ी
  • पटनीटॉप
  • जम्मू शहर

इसके बाद अपने शहर वापस लौट सकते हैं।

यह 3 दिन का vaishno devi trip plan सबसे लोकप्रिय और आरामदायक बन जाएगा, यदि आप बताए गए सुझाव को फॉलो करेंगे तो।

Best way to reach the destination (वैष्णो देवी पहुंचने का सही तरीका)

By Flight

नजदीकी एयरपोर्ट जम्मू एयरपोर्ट है जो कटरा से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। यहां से टैक्सी या बस लेकर कटरा पहुंच सकते हैं।

By Train

कटरा रेलवे स्टेशन तक भारत के कई बड़े शहरों से सीधी ट्रेन मिल जाती है। यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है।

Personal Car

अगर आप रोड ट्रिप पसंद करते हैं तो अपनी कार से भी कटरा पहुंच सकते हैं। दिल्ली से कटरा की दूरी लगभग 650 किलोमीटर है।

Estimated travel time & cost (वैष्णो देवी के ट्रिप में कितना खर्चा आएगा)

दिल्ली से कटरा पहुंचने में लगभग 10 से 12 घंटे लगते हैं।

अनुमानित खर्च:

  • ट्रेन टिकट – 200 से 2000 रुपये
  • होटल – 800 से 2000 रुपये
  • भोजन – 150 से 500 रुपये

कुल मिलाकर एक सामान्य vaishno devi trip plan का खर्च लगभग 2500 से 5000 रुपये हो सकता है।

Recommended area to stay (वैष्णो देवी में कहा रुके)

कटरा में कई अच्छे होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं।

  • Hotel Vaishnavi: यह होटल कटरा बस स्टैंड के पास स्थित है और यहां बजट में अच्छे कमरे मिल जाते हैं।
  • The White Hotel: यह एक प्रीमियम होटल है जहां आपको अच्छी सुविधाएं मिलती हैं।
  • Shrine Board Guest House: यह माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा संचालित गेस्ट हाउस है जहां सस्ते और साफ कमरे मिलते हैं।

यह भी देखें: कश्मीर घूमने की बेस्ट जगह

Conclusion

अगर आप माता रानी के दर्शन के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो एक सही vaishno devi trip plan बनाना बहुत जरूरी है। सही जानकारी और तैयारी के साथ यह यात्रा बहुत आसान और यादगार बन सकती है।

इस ब्लॉग में हमने आपको पूरा vaishno devi trip plan बताया है जिसमें घूमने की जगहें, यात्रा टिप्स, 3 दिन का itinerary, कैसे पहुंचे और रहने की जगह जैसी सभी जरूरी जानकारी शामिल है।

उम्मीद है कि यह vaishno devi trip plan आपकी यात्रा को सफल और सुखद बनाने में मदद करेगा।

जय माता दी!

Book Your Vaishno Devi Tour/Attractions/Hotels Here

Leave a Comment