अगर आप दिल्ली घूमना चाहते है और सोच रहे हैं कि Delhi me ghumne ki jagah कौन-कौन सी हैं, तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। तो आइये हम आपको बताते है Delhi me ghumne ki jagah कौन कौन सी है। दिल्ली सिर्फ एक राजधानी नहीं, बल्कि एक ऐसा शहर है जहां इतिहास से लेकर संस्कृति सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ मशहूर और खूबसूरत जगहों के बारे में जिन्हें आपको ज़रूर देखना चाहिए।
Delhi Me Ghumne ki Jagah (Park, Religious places, Famous Jagah)
1. इंडिया गेट (India Gate)

इंडिया गेट दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध स्मारक है, जिसे 1931 में बनाया गया था। यह 42 मीटर ऊंचा एक युद्ध स्मारक है, जिसे प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 70,000 से अधिक भारतीय सैनिकों की याद में बनावाया गया था। यह राजपथ पर स्थित है। इसके नीचे “अमर जवान ज्योति” जलती है, जो देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए बनाई गई है। हर साल गणतंत्र दिवस पर यहाँ परेड होती है। पास में आप पिकनिक भी मना सकते हैं, यहाँ बहुत ही अच्छा पार्क है जहा आप फैमिली के साथ जा सकते है। रात के समय यहाँ की लाइटिंग देखने लायक होती जब इंडिया गेट पर तिरंगे कलर की लाइट जलती है तो बहुत ही अच्छा लगता है।
- स्थान: राजपथ मार्ग
- समय: 24 घंटे खुला
- टिकट: फ्री
👉 आसपास: राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, कनॉट प्लेस
2. लाल किला (Red Fort)

लाल किला दिल्ली का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला है, जिसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने 1638 में बनवाया था। यह किला लाल पत्थरों से बना है, इसलिए इसे लाल किला कहा जाता है। यह यमुना नदी के किनारे स्थित है और यह बहुत बड़ा किला है। हर साल 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री यहीं पर तिरंगा फहराते हैं और देश को संबोधित करते हैं। लाल किले के अंदर कई सुंदर इमारतें, बाग-बगिचे और संग्रहालय हैं। यह पर्यटकों के लिए एक खास आकर्षण है और भारत के गौरवशाली इतिहास की निशानी भी है।
- स्थान: चांदनी चौक के पास
- समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (सोमवार बंद)
- टिकट: ₹35 (भारतीय), ₹500 (विदेशी)
3. अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Mandir)

अक्षरधाम मंदिर दिल्ली का एक बहुत ही सुंदर और भव्य मंदिर है। यह भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है और 2005 में बनाया गया था। यह मंदिर दिल्ली के सबसे बड़ो मंदिरो में से एक है यह मंदिर अपनी शानदार नक्काशी, वास्तुकला और शांति के लिए जाना जाता है। मंदिर के अंदर सुंदर मूर्तियाँ, जल शो, गार्डन और सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी देखने को मिलती हैं। यहां की यज्ञपुरुष कुंड भारत का सबसे बड़ा संगीत फव्वारा है। अक्षरधाम मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय कला और संस्कृति को भी दर्शाता है। यहां रोज़ाना हजारों लोग दर्शन और घूमने के लिए आते हैं। मंदिर के अंदर फ़ोन और चमड़ी की चीजे ले जाना सख्त मन है, यह दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक है।
- स्थान: नोएडा मोड़ के पास (लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास)
- समय: मंगलवार से रविवार, सुबह 10 से शाम 6:30 बजे तक
- टिकट: एंट्री फ्री, शो के लिए ₹150-₹250
4. लोटस टेम्पल (Lotus Temple)

लोटस टेम्पल दिल्ली का प्रसिद्ध और सुंदर मंदिर है, जिसे कमल के फूल के आकार में बनाया गया है। यह बहाई धर्म का उपासना स्थल है, लेकिन यहाँ हर धर्म के लोग शांति और ध्यान के लिए जा सकते हैं। इसका निर्माण सफेद संगमरमर से हुआ है और इसकी आकृति नौ पंखुड़ियों वाले कमल जैसी है। यहाँ किसी की मूर्ति नहीं होती, बल्कि शांति से बैठकर ध्यान करने की जगह होती है। लोटस टेम्पल की सुंदर बनावट और शांति का माहौल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। यह दिल्ली के सबसे शांत और आकर्षक स्थानों में से एक है।
- स्थान: नेहरू प्लेस के पास
- समय: सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक (सोमवार बंद)
- टिकट: फ्री
5. कुतुब मीनार (Qutub Minar)

कुतुब मीनार दिल्ली का एक ऐतिहासिक और बहुत ऊँचा मीनार है। यह भारत में सबसे ऊँची ईंटों से बनी मीनार मानी जाती है। इसकी ऊँचाई लगभग 73 मीटर है और इसे कुतुब-उद-दीन ऐबक ने 1193 में बनवा था। कुतुब मीनार का निर्माण प्रारंभ: 1199 ई. में हुआ और पूरा हुआ: लगभग 1368 ई. में, टोटल निर्माण काल: लगभग 170 वर्षों तक अलग-अलग शासकों के समय में. यह मीनार पाँच मंज़िलों की है और इसमें सुंदर नक़्काशी और कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। कुतुब मीनार के पास कुतुब परिसर में कई और पुराने स्मारक भी हैं, जैसे कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद और लोहे का खंभा। यह जगह इतिहास प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बहुत आकर्षण का केंद्र है और यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल भी घोषित की गई है।
- स्थान: महरौली
- समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- टिकट: ₹35 (भारतीय)
6. चांदनी चौक (Chandani Chowk)

चांदनी चौक दिल्ली का एक बहुत पुराना और मशहूर बाजार है, जिसे मुग़ल काल में शाहजहाँ ने बनवाया था। यह लाल किले के पास स्थित है और यहां हर तरह की चीज़ें मिलती हैं — कपड़े, गहने, किताबें, मसाले और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड इत्यादि। यहां की गलियाँ बहुत छोटी हैं और हमेसा लोगों से भरी रहती हैं। परांठे वाली गली, जलेबी, छोले भटूरे और लस्सी यहाँ का फेमस फ़ूड हैं। चांदनी चौक में हिंदू मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे भी पास-पास में ही हैं, जो इसकी सांस्कृतिक विविधता को दिखाते हैं। यह बाजार दिल्ली की रौनक और विरासत का प्रतीक है। यहाँ आपको हर सामान काफी सस्ते में मिलेगा।
- स्थान: पुरानी दिल्ली
- समय: 24 घंटे लेकिन यहाँ की दुकाने सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक (रविवार बंद)
7. लोधी गार्डन (Lodhi Garden)

लोधी गार्डन दिल्ली का एक सुंदर और शांत उद्यान है, जो इतिहास और प्रकृति का अनोखा मेल है। यह दक्षिणी दिल्ली में स्थित है और यहाँ लोधी वंश के समय की कई पुरानी मकबरियाँ और इमारतें हैं। यह गार्डन हरियाली से भरा हुआ है इस बाग में लोग सुबह-शाम टहलने, योग करने और आराम करने आते हैं। यहाँ मोहम्मद शाह और सिकंदर लोधी की कब्रें भी हैं, जो इस जगह को ऐतिहासिक बनाती हैं। पक्षियों की चहचहाहट और ताजगी से भरी हवा इस बाग को और खास बना देती है। लोधी गार्डन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है, नेचर से भरपूर।
- स्थान: लोधी रोड
- समय: सुबह 6:00 से रात 8:00 बजे तक
- टिकट: फ्री
8. हौज खास विलेज (Hauz Khas)

हौज खास दिल्ली का एक ऐतिहासिक और आधुनिकता से भरा हुआ इलाका है। यहाँ पुराने समय की इमारतें, झील, और हरियाली के बीच बना हौज खास विलेज बहुत मशहूर है। यह जगह दिल्ली सल्तनत के समय की है, जहाँ फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाया गया जलाशय (हौज) और एक सुंदर मदरसा भी है। आज यह जगह कैफे, रेस्टोरेंट, बुटीक और आर्ट गैलरी के लिए जानी जाती है। इतिहास प्रेमी और युवा लोग यहां आकर घूमना, फोटो लेना और समय बिताना पसंद करते हैं। हौज खास में पुरानी विरासत और नई दिल्ली की रौनक एक साथ देखने को मिलती है। यहाँ की पब, कैफे, बार में कपल्स और बैचलर देर रत तक एन्जॉय करते है यह जगह रात में भी खुला रहता है।
- स्थान: साउथ दिल्ली
- खासियत: कैफे, क्लब, झील, पार्क, किला
9. कनॉट प्लेस (CP)

कनॉट प्लेस (CP) दिल्ली का एक प्रमुख व्यावसायिक और घूमने वाली जगह है। यह गोलाकार आकार में बना हुआ है और यह एक बड़ा मार्केट है, जिसे अंग्रेजों के समय में बनाया गया था। यहां बड़ी-बड़ी ब्रांडेड दुकानों, रेस्टोरेंट्स, कैफे और सिनेमा हॉल्स की भरमार है। दिन हो या रात, यह जगह हमेशा लोगों से भरी रहती है। यहां से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन भी जुड़ा हुआ है, जो दिल्ली का एक महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन है। कनॉट प्लेस के बीचों-बीच में एक खूबसूरत पार्क है जिसमे इंडिया का झंडा भी लगा हुआ है, यहाँ लोग बैठकर आराम करते हैं। CP दिल्ली की रफ्तार, आधुनिकता और रौनक को दर्शाने वाली एक खास जगह है।
- स्थान: सेंट्रल दिल्ली
- समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक
10. नेशनल म्यूज़ियम (National Museum)

नेशनल म्यूज़ियम दिल्ली का एक प्रमुख संग्रहालय है, जो भारतीय और विश्व इतिहास की समृद्ध धरोहर को प्रदर्शित करता है। यह संग्रहालय जनपथ पर स्थित है और यहाँ लगभग 2 लाख से अधिक वस्तुएं रखी गई हैं, जिनमें प्राचीन मूर्तियाँ, कला के नमूने, ऐतिहासिक दस्तावेज, वेशभूषा, आभूषण और विभिन्न संस्कृतियों की कलाकृतियाँ शामिल हैं। म्यूज़ियम में 12 गैलरीज़ हैं, जो भारतीय इतिहास, संस्कृति और कला के विभिन्न पहलुओं को दिखाती हैं। यहाँ दर्शक भारतीय सभ्यता के विकास से लेकर, आधुनिक काल तक की यात्रा कर सकते हैं। यह जगह इतिहास और कला प्रेमियों के लिए एक शानदार जगह है।
- स्थान: जनपथ
- समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (सोमवार बंद)
- टिकट: ₹20 (भारतीय)
11. हुमायूँ का मकबरा (Humayun’s Tomb)

हुमायूँ का मकबरा दिल्ली का एक ऐतिहासिक और भव्य स्मारक है, जिसे मुग़ल सम्राट हुमायूँ की याद में 1565 में उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम ने बनवाया था। यह मकबरा सफेद संगमरमर और लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है और इसकी वास्तुकला में मुग़ल शैली की विशेषता है। हुमायूँ का मकबरा दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल में से एक है और इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। मकबरे के आसपास खूबसूरत बाग-बगिचे हैं, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं। यह स्थल भारतीय और मुग़ल इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
- स्थान: निजामुद्दीन
- समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक
- टिकट: ₹35
12. सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojani Nagar Market)

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली का प्रसिद्ध बाजार है, जो अपनी सस्ती और ट्रेंडिंग शॉपिंग के लिए मशहूर है। यह बाजार खास तौर पर कपड़े, जूते, चप्पल, बैग, ज्वेलरी और अन्य चीजों के लिए जाना जाता है। यहां आपको बड़े ब्रांड्स के आउटलेट्स की तरह ही फैशन के सामान बहुत कम कीमत पर मिल जाते हैं। इस मार्केट में सस्ती कीमतों पर अच्छे क्वालिटी के कपड़े मिलते हैं, जो खास तौर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, यहां पर खाने-पीने के भी कई स्टॉल्स हैं, जहां आप स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का मज़ा ले सकते हैं।
- स्थान: साउथ दिल्ली
- खासियत: सस्ती और ट्रेंडी शॉपिंग
- समय: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक (सोमवार बंद)
13. राजघाट (Rajghat)

राजघाट दिल्ली का एक ऐतिहासिक स्थल है, जो महात्मा गांधी की समाधि स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह स्थान महात्मा गांधी की याद में बनवाया गया था, जहां उन्हें 1948 में निधन के बाद दफनाया गया था। राजघाट एक शांत और सुंदर पार्क है, जो हरे-भरे बागों और पानी के तालाबों से घिरा हुआ है। यहाँ पर एक काले संगमरमर की पट्टी पर गांधीजी का नाम लिखा हुआ है, और उनकी समाधि के चारों ओर सुंदर बगीचे हैं। यह स्थल देशभर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक श्रद्धा स्थल है, जहां लोग शांति और श्रद्धा के साथ गांधीजी को याद करते हैं।
- स्थान: रिंग रोड
- समय: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक
- खासियत: महात्मा गांधी की समाधि
14. यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क (Yamuna Biodiversity Park)

यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क दिल्ली का एक अनोखा प्राकृतिक पार्क है, जो वजीराबाद में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह पार्क 457 एकड़ में फैला हुआ है और यहाँ विभिन्न प्रकार के पक्षियों, पौधों और जानवरों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहां आपको पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियाँ जैसे तितलियाँ, चिड़िया और अन्य छोटे जानवर मिलेंगे। पार्क में पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और शैक्षिक गतिविधियाँ उपलब्ध हैं। यह पार्क प्राकृतिक संरक्षण और शहरी क्षेत्रों में जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। यहाँ आकर आप प्रकृति का अद्भुत आनंद ले सकते हैं।
- स्थान: वजीराबाद
- खासियत: प्रकृति और पक्षियों का घर
- टिकट: ₹10 प्रति व्यक्ति
- खुलने का समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (सोमवार बंद)
15. वेस्ट टू वंडर पार्क (Waste to Wonder Park)

वेस्ट टू वंडर पार्क दिल्ली के सराय काले खां में स्थित है। यहां दुनिया के सात अजूबों की मूर्तियाँ बनी हैं, जो पुराने कबाड़ से बनाई गई हैं। इन मूर्तियों में ताजमहल, एफिल टावर, और पिरामिड जैसी संरचनाएँ शामिल हैं। यह पार्क पर्यावरण की रक्षा और पुनर्चक्रण का महत्व समझाता है। इस पार्क को देखना बहुत मजेदार है क्योंकि इसमें कबाड़ से बने अजूबे हैं। पार्क का समय सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक है, यहाँ आकर आप प्रकृति और कला दोनों का आनंद ले सकते हैं।
- स्थान: सराय काले खां
- समय: दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक (सोमवार बंद)
- टिकट: ₹50 (बड़े), ₹25 (बच्चे)
16. अग्रसेन की बावली (Agrasen Ki Baoli)

अगर आप कुछ ऐतिहासिक और रहस्यमयी देखना चाहते हैं तो Agrasen Ki Baoli ज़रूर जाएं। ये एक प्राचीन बावड़ी (स्टेप वेल) है जो पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच स्थित है। यहां पर फिल्मों की शूटिंग भी होती रहती है। इंस्टाग्राम के लिए बढ़िया बैकग्राउंड भी है।
स्थान: कनॉट प्लेस के पास
समय: सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक
टिकट: फ्री
17. नेशनल रेल म्यूजियम (National Rail Museum)

यह म्यूज़ियम बच्चों और बड़ों सभी के लिए मज़ेदार है। यहां पर इंडिया की पुरानी और आधुनिक ट्रेनों का शानदार कलेक्शन है। एक टॉय ट्रेन में बैठकर पूरे म्यूज़ियम का टूर घूम सकते हैं और आधुनिक ट्रेनों का शानदार कलेक्शन देख सकते है।
स्थान: चाणक्यपुरी
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (सोमवार बंद)
टिकट: ₹50 से ₹100 तक
18. गार्डन ऑफ़ 5 सेंसेस (Garden of Five Senses)

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस दिल्ली के साकेत में स्थित एक खूबसूरत पार्क है। यह पार्क 20 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें पांच सेंस (सूंघना, देखना, छूना, सुनना, और स्वाद) के अनुभव के लिए अलग-अलग क्षेत्रों का निर्माण किया गया है। यहां हर्ब गार्डन, मुग़ल गार्डन, बांस कोर्ट, और जल लिली तालाब जैसे खूबसूरत क्षेत्र हैं। पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवों का भी आयोजन होता है, यह जगह शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आदर्श है।
स्थान: साकेत के पास
समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक
टिकट: ₹30 (बच्चे), ₹50 (बड़े)
19. जामा मस्जिद (Jama Masjid)

भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है। मुगल काल की ये शानदार इमारत आपको मुगलों की शाही विरासत की झलक दिखाएगी। इसके पास में ही चांदनी चौक है, तो यहां से आप स्ट्रीट फूड और शॉपिंग भी कर सकते हैं।
स्थान: पुरानी दिल्ली
समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक
टिकट: फ्री (कैमरा ले जाने के लिए शुल्क)
20. जंतर मंतर (Jantar Mantar)

जंतर मंतर दिल्ली का एक पुराना और खास जगह है, जिसे बहुत साल पहले महाराजा जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था। यह जगह उन दिनों खगोलशास्त्र (यानि तारों और ग्रहों का अध्ययन) के लिए इस्तेमाल होती थी। यहाँ पर कुछ बड़े-बड़े यंत्र (मशीन जैसे उपकरण) बने हैं, जिनकी मदद से लोग समय और ग्रहों की चाल को देख सकते थे। यहाँ कुल 5 मुख्य यंत्र हैं। इनमें से कुछ के नाम हैं – सम्राट यंत्र, जय प्रकाश यंत्र और हर्ष यंत्र।
आज के समय में, बहुत से लोग जंतर मंतर देखने जाते हैं ताकि वे इन पुराने यंत्रों को देख सकें और जान सकें कि पहले लोग बिना घड़ी और कंप्यूटर के समय और आकाश के बारे में कैसे पता लगाते थे।
स्थान: जन्तर मंतर रोड, नई दिल्ली
समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
टिकट: भारतीय नागरिकों के लिए ₹50, विदेशी नागरिकों के लिए ₹200
Famous Religious Places in Delhi (दिल्ली के 10 धार्मिक स्थल)
- अक्षरधाम मंदिर – भगवान स्वामीनारायण को समर्पित, विशाल और सुंदर हिन्दू मंदिर।
- लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) – भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर।
- इस्कॉन मंदिर – भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित, भक्तों के लिए भजन-कीर्तन और ध्यान का केंद्र।
- कालकाजी मंदिर – माँ काली को समर्पित, दक्षिण दिल्ली में स्थित एक प्राचीन मंदिर।
- छतरपुर मंदिर – माँ कात्यायनी को समर्पित भव्य मंदिर, भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक।
- हनुमान मंदिर (कनॉट प्लेस) – कनॉट प्लेस के पास स्थित यह मंदिर बहुत प्राचीन और भक्तों के बीच लोकप्रिय है।
- बंगला साहिब गुरुद्वारा – सिख धर्म का प्रमुख स्थल, जहाँ लंगर और सेवा की परंपरा बहुत श्रद्धा से निभाई जाती है।
- हजरत निजामुद्दीन दरगाह – प्रसिद्ध सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह, मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र।
- कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन – क्रिश्चियन धर्म का प्रमुख गिरजाघर, शांत वातावरण और सुंदर वास्तुकला।
- बौद्ध विहार, सिग्नेचर ब्रिज के पास – भगवान बुद्ध को समर्पित ध्यान और शांति का केंद्र।
Delhi me Ghumne ki Jagah for Couples (दिल्ली में कपल्स के लिए घूमने की 10 बेस्ट जगहें)
- लोधी गार्डन
- गार्डन ऑफ फाइव सेंस
- इंडिया गेट (रात का नज़ारा)
- हौज़ खास विलेज
- कुतुब मीनार कॉम्प्लेक्स
- कॉनॉट प्लेस (सीपी)
- महरौली पुरातत्व पार्क
- रोज़ कैफ़े (साकेत) में रोमांटिक डिनर
- यमुना घाट (सूर्योदय का नज़ारा)
- सुंदर नर्सरी
Hotel in Delhi (दिल्ली के बेस्ट होटल्स)
Lucknow me ghumne ki jagaho के बारे में तो जान लिया, लेकिन यदि आप दिल्ली घूमने जाते है तो आपको वहा रुकने के लिए होटल की भी जरुरत होगी, तो आइये जानते है दिल्ली के फेमस और बेस्ट होटल्स के बारे में।



Mall in Delhi (दिल्ली के बेस्ट मॉल्स)



Best Time to Visit Delhi (दिल्ली घूमने का सही समय)
दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम होता है, यानी अक्टूबर से मार्च के बीच। इस समय न तो ज़्यादा गर्मी होती है और न ही बारिश का झंझट, जिससे आप आराम से बाहर घूम सकते हैं। इसके अलावा आप अपने समय अनुसार दिल्ली कभी भी घूम सकते है।
How to Reach Delhi (दिल्ली कैसे पहुंचे ?)
दिल्ली भारत की राजधानी होने के कारण यहाँ पहुँचना बहुत आसान है। आप ट्रेन, फ्लाइट, बस, टैक्सी या अपनी गाड़ी से भी आराम से दिल्ली आ सकते हैं। नीचे हर एक माध्यम की जानकारी दी गई है।
✈️ फ्लाइट (हवाई जहाज से दिल्ली कैसे पहुँचें):
- एयरपोर्ट का नाम: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI), दिल्ली
- भारत के सभी बड़े शहरों से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है (जैसे – मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना, कोलकाता)
- एयरपोर्ट से टैक्सी, मेट्रो या बस लेकर शहर के किसी भी हिस्से में जाया जा सकता है।
🚆 ट्रेन (ट्रेन से दिल्ली कैसे पहुँचें):
- दिल्ली में कई बड़े रेलवे स्टेशन हैं:
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS)
- हजरत निजामुद्दीन (NZM)
- आनंद विहार टर्मिनल (ANVT)
- सफदरजंग स्टेशन (छोटे ट्रेनों के लिए)
- देश के लगभग हर कोने से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेनें चलती हैं।
🚍 बस (बस से दिल्ली कैसे पहुँचें):
- ISBT (इंटर स्टेट बस टर्मिनल):
- कश्मीरी गेट ISBT – उत्तर भारत की अधिकतर बसें यहीं आती हैं।
- सराय काले खां ISBT – पूर्वी भारत की बसें
- आनंद विहार ISBT – यूपी, उत्तराखंड की बसें
- AC और Non-AC दोनों प्रकार की सरकारी व प्राइवेट बसें उपलब्ध हैं।
🚖 टैक्सी या कैब (टैक्सी से यात्रा):
- आप ओला, उबर, रैपिडो जैसी टैक्सियाँ बुक कर सकते हैं।
- नजदीकी शहरों (जैसे – नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेरठ) से टैक्सी से आना बहुत आसान है।
🚗 अपनी गाड़ी से (रोड ट्रिप):
- दिल्ली नेशनल हाईवे से अच्छी तरह जुड़ा है:
- NH-44 (उत्तर-दक्षिण)
- NH-9 (पश्चिम)
- आप GPS या Google Maps की मदद से आराम से पहुंच सकते हैं।
🚇 दिल्ली के अंदर कैसे घूमें:
- दिल्ली मेट्रो – सबसे तेज़, सस्ता और सुरक्षित तरीका है।
- ऑटो-रिक्शा, सिटी बस, और ई-रिक्शा भी मिलते हैं।
- घूमने के लिए कैब बुक कर सकते हैं (Ola, Uber)
यह भी देखें: लखनऊ में घूमने की बेस्ट जगह
FAQ’s
Q-1. कम से कम पैसों में दिल्ली कैसे घूमे ? (Budget Travel Tips)
Ans – यदि आपको कम पैसों में दिल्ली घूमना है तो मेट्रो का इस्तेमाल करें दिल्ली के कोने-कोने तक मेट्रो जाती है, आप पुरे दिल्ली में मेट्रो से आराम से घूम सकते है।
Q-2. दिल्ली में यात्रा करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
Ans – मेट्रो
Q-3. दिल्ली घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?
Ans – दिल्ली के सभी फेमस स्थलों की यात्रा करना तो 1 दिन में भी संभव है, लेकिन दिल्ली शहर को अच्छे से देखने के लिए कम से कम 2 से 3 दिन का समय रखना उचित होगा।
- Package Contains 3pcs of India-Specific Type-D Adapter: Perfectly fits Type-D sockets in India, ensuring stable connecti…
- Global Universal Socket: Compatible with 150+ countries (USA, UK, EU, Australia, Asia) for Type A, C, G, F, and other pl…
- Multi-Device Charging: Charge phones, tablets, cameras, laptops, and power banks.
- DETACHABLE DAY PACK FOR CONVENIENCE – The Tripole Colonel Rucksack trekking bag features a 12-litre detachable day pack …
- PREMIUM INTERNAL FRAME FOR STABILITY – Equipped with a solid fiber internal frame and advanced aluminum rods, Tripole ru…
- ALL-WEATHER PROTECTION WITH RAIN COVER – Stay worry-free even in unpredictable weather conditions! The rucksack travel b…
- PORTABLE ELECTRONIC ORGANIZER BAG: With the rapid development of electronics and mobile devices, chargers for laptops an…
- ADJUSTABLE COMPARTMENTS: Our versatile Gadget Organizer bag has several compartments and mesh pockets, which keep your c…
- STYLISH DESIGN: The sleek design of our Tech Organizer Pouch is sure to be eye catching while traveling, on business tri…
Pingback: Char Dham Kaun Kaun Se Hain | Char Dham Places की पूरी जानकारी - Tourandtravels.in