जैसलमेर राजस्थान का एक ऐतिहासिक और बेहद खूबसूरत शहर है जिसे “Golden City” भी कहा जाता है, यहां की सारी इमारतें पीले पत्थरों से बनी हुई हैं।राजस्थान का गोल्डन सिटी अपनी खूबसूरत हवेलियों, रेगिस्तान और शानदार किलों की वजह से दुनिया भर में फेमस है। अगर आप Jaisalmer visiting places ढूंढ रहे हैं, तो यह ब्लॉग आपके लिए एकदम सही है।
इस ब्लॉग में हम आपको जैसलमेर में घूमने की जगह की पूरी लिस्ट, घूमने का सही समय, कैसे जाएँ, कहाँ ठहरें और 3–5 दिन का पूरा सैंपल ट्रैवल प्लान बताएंगे।
Top 10 Places to Visit in Jaisalmer
नीचे Jaisalmer visiting places की 10 सबसे बेहतरीन और लोकप्रिय घूमने वाली जगहें हैं, जिन्हें हर टूरिस्ट को ज़रूर देखना चाहिए:
1. जैसलमेर किला (Sonar Quila / Golden Fort)

जैसलमेर किला शहर की शान है और इसे “Living Fort” भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ आज भी लोग रहते हैं। किले के अंदर जैन मंदिर, महल, म्यूजियम और संकरी गलियां देखने लायक हैं। सूरज की रोशनी में इसका पीला रंग सोना जैसा चमकता है।
2. पटवों की हवेली (Patwon Ki Haveli)

यह पाँच हवेलियों का समूह है, जो अपनी बेहद सुंदर नक्काशी, शीशा वर्क और पुरानी कलाकृतियों के लिए जानी जाती है। अंदर का हर कमरा कला का शानदार नमूना है। फोटोग्राफी और राजस्थानी वास्तुकला पसंद करने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है।
3. सैम सैंड ड्यून्स (Sam Sand Dunes)

यह जैसलमेर का सबसे लोकप्रिय रेगिस्तानी इलाका है, जहाँ ऊँट की सवारी, जीप सफारी और सनसेट का खूबसूरत नज़ारा मिलता है। शाम के समय यहाँ कल्चर शो और डांस परफॉर्मेंस होते हैं, जो आपका सफर और भी यादगार बना देते हैं।
4. गड़ीसर झील (Gadisar Lake)

गड़ीसर झील शांत माहौल और बोटिंग के लिए मशहूर है। झील के चारों ओर बने मंदिर और हवेलियां इसकी खूबसूरती बढ़ाते हैं। सुबह और शाम का समय यहाँ सबसे अच्छा होता है। फोटोग्राफी और रिलैक्स करने के लिए यह बढ़िया स्थान है।
5. कुलधरा गाँव (Kuldhara Village)

कुलधरा गाँव जैसलमेर की रहस्यमयी कहानियों से जुड़ा हुआ है यह गाँव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। कहा जाता है कि किसी कारण से पूरा गाँव एक ही रात में खाली हो गया था और आज तक कोई यहाँ वापस नहीं आया। इस वजह से इसे “haunted village” भी कहा जाता है। पुराने खंडहर और सुनसान गलियां इतिहास और ऑफबीट जगहें पसंद करने वालों को खूब पसंद आती हैं।
6. तनोट माता मंदिर (Tanot Mata Temple)

सीमा क्षेत्र में स्थित यह मंदिर अपने चमत्कारों और युद्ध के समय न फटे बमों की कहानी के लिए प्रसिद्ध है। पास में BSF म्यूजियम भी है जहाँ युद्ध से जुड़ी चीजें देखी जा सकती हैं। यहाँ का शांत वातावरण मन को सुकून देता है।
7. लोदुरवा जैन मंदिर (Lodurva Jain Temple)

यह मंदिर अपनी बारीक नक्काशी और सुंदर वास्तुकला के लिए जाना जाता है। परिसर शांत और साफ-सुथरा है, और यहाँ की मूर्तियाँ तथा पत्थरों पर बनी कलाकृतियाँ बेहद आकर्षक हैं। कला और इतिहास पसंद करने वालों के लिए यह खास जगह है।
8. बड़ा बाग (Bada Bagh)

बड़ा बाग राजाओं की स्मृति में बनी सुंदर छतरियों का समूह है। सूर्यास्त के समय यहाँ का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है। फोटोग्राफी के लिए यह जगह परफेक्ट मानी जाती है और कई फिल्मों की शूटिंग भी यहाँ हो चुकी है।
9. मरुफ हॉर्टिकल्चर पार्क (Maruf Horticulture Park)

रेगिस्तान में हरियाली देखने का अनोखा अनुभव मरुफ हॉर्टिकल्चर पार्क में मिलता है। यहाँ विभिन्न पौधे, बगीचे और प्राकृतिक वातावरण इसे एक शांत और ऑफबीट घूमने की जगह बनाते हैं। परिवार या बच्चों के साथ आने के लिए अच्छी जगह है।
10. जैसलमेर वार म्यूज़ियम (Jaisalmer War Museum)

यह म्यूजियम भारत-पाक युद्ध की वीरता और इतिहास को दिखाता है। यहाँ टैंक, हथियार, फाइटर प्लेन और डॉक्यूमेंट्री देखने को मिलती है। देशभक्ति का एहसास दिलाने वाली यह जगह युवाओं और बच्चों दोनों के लिए प्रेरणादायक है।
Best Time to Visit Jaisalmer
यदि आप Jaisalmer visiting places एक्स्प्लोर करना चाहते है तो आपको यह भी जानना चाहिए कि जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बढ़िया समय होता है। क्योकि सर्दियों में मौसम ठंडा और सुहाना होता है जो घूमने के लिए आरामदायक होता है। गर्मियों में तापमान 45°C तक चला जाता है, इसलिए उस समय जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
Safety tips – जैसलमेर घूमने के सेफ्टी टिप्स
- रेगिस्तान में शाम को तापमान कम हो जाता है, इसलिए हल्का गर्म कपड़ा जरूर रखें।
- किले में घूमते वक्त पानी साथ रखें क्योंकि वहाँ चढ़ाई करनी पड़ती है।
- रात में बहुत सुनसान जगहों पर न जाएँ।
3 Days Sample Itinerary for Jaisalmer Tour
Day 1
- जैसलमेर पहुँचें
- जैसलमेर किला घूमें
- पटवों की हवेली देखें
- मंडई मार्केट में शॉपिंग करें
Day 2
- गड़ीसर झील पर बोटिंग
- लोदुरवा जैन मंदिर
- कुलधरा गाँव
- शाम को सैम सैंड ड्यून्स जाएँ
- ऊँट सफारी + जीप सफारी
- रात को डेजर्ट कैम्प में रहने का अनुभव
Day 3
- तनोट माता मंदिर
- लोंगेवाला युद्ध स्थल
- जैसलमेर वार म्यूजियम
- शहर लौटकर कैफे या स्थानीय मार्केट घूमें
Best Way to Reach Jaisalmer (कैसे पहुँचे, समय और खर्च)
By Flight (हवाई जहाज से)
- नजदीकी एयरपोर्ट – जैसलमेर एयरपोर्ट
- बड़ी संख्या में सीजनल फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई, जयपुर से मिल जाती हैं।
- किराया: ₹3000 – ₹9000 (सीजन पर निर्भर)
By Train (ट्रेन से)
- जैसलमेर रेलवे स्टेशन राजस्थान का मुख्य रेलवे जंक्शन है।
- दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद से सीधी ट्रेन मिलती है।
- किराया: ₹250 – ₹1500 तक
By Road (कार या बस से)
- जैसलमेर तक हाईवे बहुत अच्छे हैं।
- दिल्ली से दूरी: लगभग 770 KM
- जोधपुर से: 280 KM
- बस किराया: ₹500 – ₹1200
Estimated Travel Cost (औसत खर्च)
- होटल: ₹800 – ₹3000 प्रति रात
- खाना: ₹300 – ₹800 प्रति व्यक्ति
- ऊँट सफारी: ₹300 – ₹600
- जीप सफारी: ₹800 – ₹1500
- डेजर्ट कैंप: ₹1500 – ₹3500
- 👉Total ₹3700 – ₹9400 (1 दिन का औसत कुल खर्च)
Recommended Area to Stay (ठहरने के लिए सबसे अच्छे जगह)
जैसलमेर किले के पास
घूमने की ज्यादातर जगहें वॉकिंग डिस्टेंस पर होती हैं।
बजट: ₹800 – ₹1500
सैम सैंड ड्यून्स (Desert Camps)
अगर आपको रेगिस्तान का असली मज़ा लेना है, तो एक रात डेजर्ट कैंप में ज़रूर रुकें और यहाँ का डांस शो देखे ।
बजट: ₹1500 – ₹3500
हनुमान चौराहा/पटवों की हवेली एरिया
यहाँ कैफे, रेस्टोरेंट और मार्केट पास में मिलते हैं।
बजट: ₹1200 – ₹2500
Jaisalmer Famous Food Places (खाने के लिए फेमस जगहें)
- Saffron Restaurant
- The Trio
- Desert Boy’s Dhani
- Free Tibet Café
- Kuku Coffee Shop
यह भी देखे: राजस्थान में घूमने की बेस्ट 10 जगह
Conclusion (निष्कर्ष)
जैसलमेर इतिहास, संस्कृति और रेगिस्तान की खूबसूरती का एक परफेक्ट मिश्रण है। चाहे आप परिवार के साथ जा रहे हों, दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप पर – यहाँ की खूबसूरत हवेलियाँ, जीवंत किला, सुनहरे रेगिस्तान और लोकल राजस्थानी संस्कृति आपका दिल जीत लेगी। अगर आप jaisalmer visiting places ढूंढ रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए एकदम सही प्लान बन जाती है।
Jaisalmer Viral Video
FAQ’s
Q-1. Jaisalmer में camel safari का average price कितना है?
Ans- Camel Safari की कीमत आमतौर पर ₹300 से ₹600 तक होती है, location और duration के हिसाब से।
Q-2. Jeep Safari Jaisalmer में कितने की मिलती है?
Ans- Jeep Safari आमतौर पर ₹800 से ₹1500 तक मिल जाती है। Peak season में price थोड़ा बढ़ सकता है।
Q-3. Desert Camp में एक रात का खर्च कितना आता है?
Ans- Desert Camp stay की कीमत सामान्यतः ₹1500 से ₹3500 प्रति night होती है, जिसमें cultural show भी शामिल होता है।
Q-4. क्या Jaisalmer में self-drive car ले जाना safe है?
Ans- हाँ, बिल्कुल safe है। Roads अच्छी हैं और tourist friendly environment मिलता है।
Q-5. जैसलमेर घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?
Ans- जैसलमेर घूमने के लिए कम से कम 3 दिन चाहिए।
